फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID cases: hike in the corona cases is indication of new wave, know how worrying is the situation?

COVID cases: कोरोना के बढ़ते मामले कहीं लहर तो नहीं, डॉक्टरों ने बताया गंभीर, जानें कितने चिंताजनक हैं हालात?

Fri, 31 Mar 2023 05:59 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 31 Mar 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
COVID cases: लोगों में संक्रमण नए वैरिएंट के कारण बढ़ रहा है या लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है, इस सवाल पर उनका डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि जो लोग संक्रमित हो रहे हैं उनसे जुड़ी जानकारी इकट्ठी करनी चाहिए तभी पता लग पाएगा कि प्रतिरोधक क्षमता तो नहीं घट रही...
loader
COVID cases: hike in the corona cases is indication of new wave, know how worrying is the situation?
COVID cases: कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान रोज संक्रमित मिलने वाले रोगियों की संख्या अब दोगुना हो गई है। शुक्रवार को कोरोना के करीब 3,095 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। यह दूसरा दिन है कि एक दिन में नए मामले सामने आने वालों का यह आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है। जबकि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण की वजह से पांच लोगों की मौत भी हुई है। देश में एक बार फिर बढ़ते संक्रमण से समझा जा रहा कि क्या भारत में कोविड-19 महामारी की नई लहर दस्तक दे चुकी है। इस सवाल पर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग नजर आ रही है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत कोविड महामारी की नई लहर से गुजर रहा है, मगर कुछ विशेषज्ञों की राय में संक्रमण के मामले बढ़े जरूर हैं किंतु जल्द ही थम जाएंगे।

सभी वैरिएंट ओमिक्रोन के

देश के कुछ विशेषज्ञ मान रहे हैं कि देश फिलहाल कोविड महामारी की नई लहर का सामना कर रहा है। भारतीय चिकित्सा संघ के कोविड कार्यबल के को-चेयरमैन राजीव जयदेवन के मुताबिक, ‘यह लहर भर है। फिलहाल इसकी गंभीरता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। मगर सभी वैरिएंट ओमिक्रोन के हैं, इसलिए हमें लगता है कि यह पिछली लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी। नए वैरिएंट पर नजर रखने के लिए राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग पर अधिक जोर देना चाहिए।‘

सफदरजंग हॉस्पिटल के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. जुगल किशोर ने अमर उजाला को बताया कि नए मामले कुछ समय तक बढ़ेंगे, मगर फिर इनमें कमी आनी शुरू हो जाएगी। कोविड के मामले कुछ दिनों पहले तक काफी कम आ रहे थे। अब मामले थोड़े बढ़े हैं, इसलिए पहले की तुलना में ज्यादा लग रहे हैं। फिलहाल मौजूदा स्थिति लहर में तब्दील नहीं हो सकती और कुछ समय तक बढ़ने के बाद मामले कम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Corona Alert: कोरोना के खतरे के बीच केजरीवाल बोले- चिंता की कोई बात नहीं, जरूरी कदम उठा रही सरकार

लोगों में संक्रमण नए वैरिएंट के कारण बढ़ रहा है या लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है, इस सवाल पर उनका डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि जो लोग संक्रमित हो रहे हैं उनसे जुड़ी जानकारी इकट्ठी करनी चाहिए तभी पता लग पाएगा कि प्रतिरोधक क्षमता तो नहीं घट रही। जिन लोगों ने बूस्टर खुराक नहीं ली है, उनका कोविड-19 महामारी से संक्रमित होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को दूसरी बूस्टर खुराक देनी ही चाहिए।

जबकि अन्य स्वास्थ्य चिकित्सकों का कहना है कि उनके पास कोविड के गंभीर मामले नहीं आ रहे हैं। जो मामले आ रहे हैं, उनमें तेज बुखार और श्वसन नली के ऊपरी हिस्से में संक्रमण के लक्षण हैं। ज्यादातर लोगों ने बूस्टर खुराक ले ली है। हालांकि कुछ मरीजों में प्रतिरोधक क्षमता कम नजर आ रही रही है। इनफ्लुएंजा में हर साल टीके के लिए विषाणु के नए वैरिएंट देखे जाते हैं। हमें तय करना होगा कि कोविड के मामले में भी तो ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले

देश में दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना में सबसे ज्यादा तेजी से केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 295 नए मामले सामने आए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 12.48 फीसदी तक पहुंच गया है। केरल में गुरुवार को 765, तो महाराष्ट्र में 700 केस सामने आए। महाराष्ट्र में पिछले पांच महीने बाद इतने केस मिले हैं। जबकि गुजरात में 381 मामले मिले हैं। देश में एक्टिव केस की बात करें, तो यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। केरल में 3852, महाराष्ट्र में 3016 एक्टिव केस हैं। गुजरात में 2247, कर्नाटक में 1037, दिल्ली में 932, हिमाचल में 798, तमिलनाडु में 726 एक्टिव केस हैं।

कोविड के 3,095 नये मामले सामने आए, 6 माह में सबसे ज्यादा

भारत में पिछले 24 घंटों में 3,095 नए संक्रमण के साथ लगातार दूसरे दिन 3,000 से ज्यादा कोविड के मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देश में पिछले छह महीने में एक दिन में यह सबसे ज्यादा है। देश में गुरुवार को 20.73 फीसदी की पॉजिटिविटी दर के साथ 3,016 नये मामले सामने आए हैं। जो आज घटकर 2.61 हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर कल की 1.71 फीसदी की तुलना में आज उछलकर 1.91 फीसदी हो गई।

यह भी पढ़ें: Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोरोना, लगातार दूसरे दिन 3000 ज्यादा मामले; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार

मंत्रालय के मुताबिक कल देश में 13,509 मामलों की तुलना में आज बढ़कर 15,208 हो गये हैं। जो कुल मामलों का 0.03 फीसदी है। कुल 4 करोड़ 41 लाख 69 हजार 711 की संख्या की रिकवरी के साथ पिछले 24 घंटे में 1390 मरीज इस बीमारी उबरे हैं। भारत में ताजा रिकवरी दर 98.78 फीसदी है। मंत्रालय ने बताया कि देशव्यापी टीकाकरण ड्राइव के तहत कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए गए हैं। जिसमें से 95.20 करोड़ दूसरी डोज लगी है और 22.86 करोड़ एहतियाती खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 6,553 कोविड टीके लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed