फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 vaccination: Health secretary Rajesh Bhushan to tale review meeting with UT and states

Corona Vaccination: कल समीक्षा बैठक करेंगे स्वास्थ्य सचिव, देश में अब तक 190 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं 

Thu, 19 May 2022 06:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 19 May 2022 06:35 PM IST
सार

कोविन वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक 191 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
covid 19 vaccination: Health secretary Rajesh Bhushan to tale review meeting with UT and states
राजेश भूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण का काम तेजी से हो रहा है। देश में वैक्सीन की अब तक 190 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ शुक्रवार को कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। कोविन वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक 191 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इनमें से 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि करीब 88 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज दी जा चुकी है।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा टीकाकरण
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। यहां अब तक 32 करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 17 करोड़ से अधिक, दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 14 करोड़ 59 लाख से अधिक और प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 29 लाख से अधिक है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अब तक 16 करोड़ 62 लाख से अधिक लोग टीके ले चुके हैं। इसमें पहली डोज लेने वाले 9 करोड़ चार लाख से अधिक, दूसरी डोज लेने वाले सात करोड़ 31 लाख से अधिक और प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 25 लाख 75 हजार से अधिक है।
विज्ञापन


गुरुवार को देश में 2,364 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 10 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में छह केरल, एक-एक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं एक्टिव केस घटकर अब 15,419 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 0.50 है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4,31,29,563 सामने आ चुके हैं। कुल 4,25,89,841 मरीज ठीक हुए हैं। 5,24,303 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed