फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 vaccination for children 15 to 18 years old from 3 jan vaccine pm modi opposition arvind kejriwal-ashok gehlot thackeray

बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन: राहुल, गहलोत, केजरीवाल और ठाकरे ने जताई खुशी, कहा- पीएम ने मान ली हमारी मांग

Sun, 26 Dec 2021 09:03 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 26 Dec 2021 09:03 AM IST
सार

भारत में  3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है। इसके अलावा पीएम मोदी ने फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी बूस्टर डोज लगाने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Covid 19 vaccination for children 15 to 18 years old from 3 jan vaccine pm modi opposition arvind kejriwal-ashok gehlot thackeray
पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 11वीं बार राष्ट्र के नाम संदेश में ओमिक्रॉन के खतरे से आगाह किया। उन्होंने कहा कि आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन उत्साह और उमंग के साथ ही ये समय सतर्क रहने का भी है। इस दौरान उन्होंने नए साल पर बच्चों को वैक्सीन की खुशखबरी सुनाई । सोमवार 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है।  

विज्ञापन


पीएम मोदी के एलान के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसपर प्रसन्नता जाहिर की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई और कहा कि वह पहले से इसकी मांग कर रहे थे। सिर्फ केजरीवाल ही नहीं, बल्कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी कहना है कि उन्होंने कई दफा पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से इस संबंध में मांग की थी। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी बूस्टर डोज की मांग की अपील की थी।  वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशी जताई ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बूस्टर डोज की मांग की 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने की घोषणा पर खुशी व्यक्त की, और कहा कि यह सभी को दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अब 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों को भी कोविड-19 का टीका मिलेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में, केजरीवाल ने केंद्र से आग्रह किया था कि वे पहले से ही टीकाकृत लोगों को बूस्टर खुराक देने की अनुमति दें और कहा कि दिल्ली सरकार के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed