फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 updates Recovery rate increases number of cured people is more than confirmed cases in India

देश में एक दिन में कोरोना से ठीक हुए 11 हजार से अधिक लोग, भारत में कम हो रही मरीजों की संख्या

Sat, 30 May 2020 06:31 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 30 May 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 updates Recovery rate increases number of cured people is more than confirmed cases in India
कोरोना वायरस से स्वस्थ्य हुए लोग - फोटो : PTI

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जहां चिंताएं बढ़ रही हैं वहीं कुछ रिपोर्ट्स को देखकर राहत भी मिल रही है। देश में भले ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर डेढ़ लाख से अधिक हो गए हैं लेकिन इस वायरस के मरीजों की ठीक होने की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,264 लोग स्वस्थ हुए हैं, यह एक दिन में दर्ज किए गए ठीक हुए मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। इस प्रकार, अब तक देश में कुल 82,369 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके परिणामस्वरूप अब कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर पिछले दिन की तुलना में 4.51% की बढ़ोतरी के साथ 47.40% हो गई है। स्वस्थ्य होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह से अब देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या भी 89,987 से घटकर 86,422 हो गई है। इनमें सभी सक्रिय मामलों की जांच विभिन्न अस्पतालों में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक 29 मई 2020 तक, आईसीयू में कोविड-19 के 2.55%, वेंटीलेटर पर 0.48% और ऑक्सीजन के सहारे 1.96% रोगी हैं। इसके अलावा देशभर में 462 सरकारी प्रयोगशालाओं और 200 निजी प्रयोगशालाओं के माध्यम से परीक्षण क्षमता बढ़ी है और अब तक कोरोना के लिए अब तक 36,12,242 लोगों के परीक्षण किए गए हैं, जबकि शुक्रवार को ही 1,26,842 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed