COVID-19 के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में 12,584 केस आए, 167 की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में आज से चार दिन बाद कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इस बीच, देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 12,584 संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं संक्रमण से 167 नई मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,584 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,04,79,179 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 167 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,51,327 हो गई हैं।
India reports 12,584 new COVID-19 cases, 18,385 discharges, and 167 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) January 12, 2021
Total cases: 1,04,79,179
Active cases: 2,16,558
Total discharges: 1,01,11,294
Death toll: 1,51,327 pic.twitter.com/XmDBLn7RNh
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 18,385 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,01,11,294 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,16,558 रह गए हैं।
सक्रिय मामलों में भारत 14वें नवंबर पर
दुनियाभर में 9.13 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 19.52 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 14वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है।