{"_id":"5e84e2738ebc3e775269ba3a","slug":"covid-19-strikes-dharavi-56-year-old-is-first-casualty-in-asias-largest-slum","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में धारावी में संक्रमित 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में धारावी में संक्रमित 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Thu, 02 Apr 2020 12:20 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया की सबसे बड़ी स्लम बस्ती धारावी (मुंबई) में कोरोना से पीड़ित 46 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। वह व्यक्ति झुग्गी बस्ती पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना के तहत बनी बिल्डिंग में रहता था।
विज्ञापन
बृह्न मुंबई पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हालांकि उसका विदेश दौरे का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सरकारी सायन अस्पताल में उसकी मौत के बाद बिल्डिंग के करीब 300 निवासियों और 30 दुकानों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरने वाले व्यक्ति की पास के एकेजी नगर में गारमेंट शॉप थी। बता दें कि धारावी मुंबई में 15 लाख लोगों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां पर लाखों दिहाड़ी मजदूर और छोटे कारोबारी रहते हैं।
मुंबई में तीन दिन के बच्चे को संक्रमण
चेंबूर स्थित साई अस्पताल में तीन दिन का नवजात और उसकी मां कोरोना संक्रमित मिली है। बच्चे का जन्म 26 मार्च को हुआ। उसके बाद जच्चा-बच्चा को प्राइवेट वार्ड से दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया।
आशंका है कि उन्हें जिस बेड पर रखा गया पहले उस पर संक्रमित मरीज भर्ती था। इसी से दोनों को संक्रमण होने की आशंका है। मंगलवार को दोनों को कुर्ला भाभा अस्पताल और बाद में कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों में संक्रमण की पुष्टि के बाद बीएमसी ने चेंबूर स्थित अस्पताल बंद करवा दिया। नवजात के 32 वर्षीय पिता ने कहा कि 27 मार्च के बाद पत्नी और बच्चे को किसी डॉक्टर और नर्स ने नहीं देखा।