फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 second wave in maharashtra appears to be more brutal to youths

चिंता: कोरोना की दूसरी लहर युवाओं के लिए जानलेवा, महाराष्ट्र में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल ज्यादा युवाओं की मौत

Thu, 20 May 2021 06:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 May 2021 06:21 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर युवाओं के लिए घातक साबित हुई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक में  30 साल से कम उम्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में अपनी जान गंवाई है। पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक युवा आईसीयू में भर्ती हुए हैं। 

विज्ञापन
Covid-19 second wave in maharashtra appears to be more brutal to youths
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के युवाओें पर यह महामारी कहर बनकर टूटी है। 30 से 40 सालों के युवाओं को इस महामारी ने अपने चपेट में लिया है। राज्य सरकार के आंकड़ें पर गौर करे तो इस साल जनवरी से लेकर 9 मई के बीच 30 साल से कम उम्र के 651 युवाओं की मौत हुई है, जो अपने आप में चिंताजनक बात है। वहीं पिछले साल मार्च से दिसंबर के बीच महाराष्ट्र में 30 साल से कम 1,117 युवाओं ने जान गवाई है, इनमें 21-31 वर्ष के 477 युवा शामिल है।

विज्ञापन


30-40 साल के युवाओं पर सबसे ज्यादा खतरा
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना की पहली लहर में 40 साल से कम उम्र के 9.3 लाख लोग संक्रमित हुए थे। और 3,569 ने जान गवाई थीं, लेकिन महामारी की दूसरी लहर में 16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं और 2,260 की मौत हुईं। इसी तरह पहली लहर में 40 साल से ऊपर के 10.1 लाख लोग कोरोना की चपेट में आए और 44,887 ने दम तोड़ा था, लेकिन दूसरी में 15 लाख लोग संक्रमित हुए और और 22,141 की मौत हुईं।
विज्ञापन


युवाओं पर महामारी का अटैक: 
चार महीने में 30 साल के कम के 651 युवाओं ने तोड़ा दम
इस साल मई तक 40 साल से कम उम्र वाले 2260 युवाओं की हुई मौत
2020 की तुलना में इस साल अधिक युवा आईसीयू में भर्ती
 सांस की समस्याओं को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए युवा
युवाओं को लंब समय तक रुकना पड़ रहा अस्पताल में 
ज्यातार युवाओं के फेफड़े हुए संक्रमित

राज्य में कोरोना के मामलों में कमी
राहत की बात यह है कि राज्य में अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, पहले के अनुपात में स्थिति थोड़ी सुधरी है, लेकिन अब भी हजारो मामले आ रहे हैं। बुधवार को भी राज्य में संक्रमण के 34,031 नए केस सामने आए और 594 लोगों की मौत हुई। राज्य सरकार कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए टीकाकरण पर जोर दे रही है। हालांकि राज्य में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटें में देश में कोरोना के 2.67 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 4529 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह एक दिन में भारत में कोरोना  से मरने वालों का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। हालांकि  3.89 लाखमरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed