{"_id":"5f6d27838ebc3e69c5445799","slug":"covid-19-saudi-arabia-allows-flights-to-india-air-india-confirms","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: सऊदी अरब ने भारत आने वाली फ्लाइट को इजाजत दी, एयर इंडिया ने की पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: सऊदी अरब ने भारत आने वाली फ्लाइट को इजाजत दी, एयर इंडिया ने की पुष्टि
Fri, 25 Sep 2020 04:40 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब ने वंदे भारत मिशन के तहत भारत आने वाली फ्लाइट को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। दरअसल भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण उसने सऊदी से आने-जाने वाली उड़ानों पर मंगलवार को रोक लगा दी थी। एक ट्वीट में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पष्ट किया कि वह भारत से यात्रियों को सऊदी अरब नहीं ले जाएगी, हालांकि सऊदी अरब में फंसे यात्रियों को भारत पहुंचाएगी।
विज्ञापन
सऊदी अरब के नागर विमानन विभाग ने मंगलवार को एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि उसने भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना की आने-जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित करता है। उसने कहा कि जिन देशों में कोविड-19 का ज्यादा प्रकोप है वहां की एयरलाइंस और चार्टर्ड उड़ानों को सऊदी अरब से उड़ान भरने की इजाजत नहीं देगा, हालांकि इसमें सरकारी अधिकारियों को छूट दी गई है। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी तादात में भारतीय कामगार काम करते हैं।
विज्ञापन