फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 RT-PCR Test mandatory for flyers from China and five other countries from January 1

Covid-19: सरकार का बड़ा फैसला, चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी

Mon, 02 Jan 2023 04:53 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 02 Jan 2023 04:53 PM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि भारत के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि जनवरी में कोविड के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रवृत्ति रही है कि पूर्वी एशिया में दस्तक देने के लगभग 30-35 दिनों के बाद कोविड महामारी की नई लहर भारत में आती है।

विज्ञापन
Covid-19 RT-PCR Test mandatory for flyers from China and five other countries from January 1
कोरोना जांच - फोटो : ANI

विस्तार

कोविड महामारी की नई लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एक जनवरी से चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को एक जनवरी से निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट देना जरूरी होगा।
विज्ञापन


मंडाविया ने कहा कि इन जगहों से आने वाले यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव कोविड रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के 72 घंटों के भीतर कोविड टेस्ट कराना होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग जरूरी की गई है, लेकिन यात्रियों के फ्लाइट पकड़ने से पहले ही आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जमा कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत सरकार ने कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल के बाद अलर्ट जारी किया है और कोविड दिशा-निर्देशों को सख्त कर दिया है। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 

24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 268 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 268 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद सक्रिय मामले बढ़कर 3,552 हो गए। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई।

जनवरी में बढ़ सकते हैं कोविड के मामले
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि भारत के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि जनवरी में कोविड के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रवृत्ति रही है कि पूर्वी एशिया में दस्तक देने के लगभग 30-35 दिनों के बाद कोविड महामारी की नई लहर भारत में आती है। सूत्रों का कहना है कि अगर कोविड महामारी की नई लहर आती भी है, तो मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम होगी।


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइनों को दिए निर्देश
शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को कोविड संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए। इनमें चीन व थाईलैंड समेत छह देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए संशोधित गाइड लाइन जारी की गई है। एयरलाइंस को नए नियमों के अनुसार संशोधित चेक इन प्रक्रिया तय करने को कहा गया है। एयर सुविधा पोर्टल पर यात्रियों को कोविड जांच के संबंध में स्व घोषणा पत्र जारी करना होगा। इन छह देशों में चीन, थाईलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और जापान शामिल हैं। 

नागरिक विमानन मंत्रालय ने बताया कि प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों के 2 फीसदी के रेंडम कोविड परीक्षण की वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और छह देशों में SARS-CoV-2 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार को देखते हुए ये निर्णय लिए गए। ताता आंकड़ों के अनुसार 29 दिसंबर को 83,003 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का देश में आगमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed