फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19 Recovery Rate currently at 98.15 percent highest since March 2020, last 24 hours india record 14,623 cases 

कोरोना से राहत जारी: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट, 229 दिन बाद सक्रिय मरीज भी सबसे कम 

Wed, 20 Oct 2021 10:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 20 Oct 2021 10:13 AM IST
सार

कोरोना से रिकवरी रेट 98.15 प्रतिशत पहुंच चुका है। जो पिछले साल मार्च से अब तक का उच्चतम है। बीते 24 घंटों में देश में 14,623 नए कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए। 
 

विज्ञापन
covid-19 Recovery Rate currently at 98.15 percent highest since March 2020, last 24 hours india record 14,623 cases 
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली और छठ से पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आ रही है। ताजा आंकड़ों को देखें तो देश में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार से नीचे है। यह आंकड़े त्योहारों से पहले शुभ संकेत दे रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ताजा आंकड़े बताते हैं कि कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे तीसरी लहर की आशंका भी घट रही है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 14,623 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। तो वहीं देश में 19,446 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। हालांकि, 24 घंटों में 197 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


रिकवरी रेट 98.15 पहुंचा 
कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या और तेजी से ठीक हो रहे लोगों के बीच रिकवरी रेट भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल मार्च से अब तक यह पहला मौका है जब रिकवरी रेट 98.15 पहुंचा हो। वहीं कुल मामलों के महज 0.52 प्रतिशत ही एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में अब सिर्फ 1,78,098 ही सक्रिय कोरोना केस रह गए हैं, जो 229 दिनों में सबसे कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






केरल में खतरा बरकरार
भले ही देश में कोरोना संक्रमित तेजी से कम हो रहे हों, लेकिन केरल में अभी भी खतरा बरकरार है। पिछले 24 घंटों में पूरे देश में 14,623 नए संक्रमित दर्ज किए गए, जिसमें अकेले केरल में 7,643 संक्रमित हैं। वहीं राज्य में 77 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई।  

भारत में घटीं 13 प्रतिशत मौतें 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत में कोरोना को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट 11 से 17 अक्तूबर तक की है। इसके तहत भारत में बीते एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में 18 प्रतिशत तो कोरोना से होने वाली मौतों में 13 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। 

देश में कोरोना की स्थिति पर एक नजर- 
कुल संक्रमित: 3,41,08,996
सक्रिय संक्रमित: 1,78,098
कुल ठीक हुए: 3,34,78,247
कुल मौतें: 4,52,651 
टीकाकरण: 99,12,82,283
पिछले 24 घंटों में टीकाकरण: 41,36,142 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed