Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: rapidly declining new cases in country, 4184 new infections found in last 24 hours, 104 killed

कोविड-19 : देश में तेजी से घट रहे नए मामले, बीते 24 घंटे में 4184 नए संक्रमित मिले, 104 की गई जान

Thu, 10 Mar 2022 12:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 10 Mar 2022 12:01 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देश में कोविड-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 4,29,80,067 हो गया है। मृतक संख्या भी बढ़कर 5,15,459 हो गई है।

विज्ञापन
Covid-19: rapidly declining new cases in country, 4184 new infections found in last 24 hours, 104 killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

देश में कोरोना के नए मामले भी तेजी से घट रहे हैं। बीते 24 घंटों में 4,184 नए कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। 104 और लोगों ने कोरोना महामारी के आगे हार मान ली। इससे पहले बुधवार को 4575 नए संक्रमित मिले थे। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देश में कोविड-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 4,29,80,067 हो गया है। मृतक संख्या भी बढ़कर 5,15,459 हो गई है।
विज्ञापन

देश में सक्रिय केस 44,488 हैं और ये कुल मामलों के 0.10 प्रतिशत हैं। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर फिलहाल 98.70 है। पिछले 24 घंटों में 6,554 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,24,20,120 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 8,73,974 टेस्ट किए गए। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 77.60 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.48 पाई गई है। मंत्रालय के अनुसार देशभर में जारी कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 179.53 खुराक लगाई जा चुकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed