फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19: Rajnath singh meeting GoM on corona virus situation

कोरोना संकट पर सरकार का मंथन, राजनाथ की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक 

Sat, 18 Apr 2020 08:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 18 Apr 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Covid 19: Rajnath singh meeting GoM on corona virus situation
राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक - फोटो : Twitter@RajnathSingh

कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार लगातार इससे निपटने और लोगों को राहत देने के उपायों पर मंथन कर रही है। शनिवार को इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक हुई। बैठक में पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, रमेश पोखरियाल निशंक, गिरिराज सिंह, संतोष गंगवार, रामविलास पासवान समेत कई मंत्री मौजूद रहे। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक हुई जिसमें लॉकडाउन के दौरान देशभर में लोगों के समक्ष आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उपायों पर विचार किया गया ।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस संकट पर जीओएम ने 20 अप्रैल के बाद संक्रमण की अत्यधिक चपेट वाले इलाकों (हॉटस्पॉट) की श्रेणी में नहीं आने वाले इलाकों में आंशिक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति देने को लेकर संबंधित मंत्रालयों द्वारा की गई पहल की भी समीक्षा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाले जीओएम की यह पांचवीं बैठक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, जीओएम में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। हमने लोगों को पेश आ रही परेशानियों को दूर करने के उपायों और लोगों को राहत देने के संबंध में मंत्रालयों की भूमिका पर चर्चा की। 
 

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान ऐसे दृश्य सामने आए हैं जब भारी संख्या में प्रवासी मजदूर शहरों से पैदल ही अपने गांवों के लिए निकल गए थे और ये घटनाएं सुर्खियों में रही थीं।

कई विपक्षी दलों ने भी सरकार से मांग की है कि वह लॉकडाउन के कारण नौकरियों के संभावित नुकसान और आर्थिक गतिविधियों में व्यवधान को देखते हुए गरीब लोगों के लिए कल्याणकारी कदमों की घोषणा करे।

बहरहाल, राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमित गतिविधियां शुरू करने के दिशा निर्देश और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की घोषणाएं सराहनीय पहल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed