फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: PM Modi holds review meeting on economy activities amid growing corona infection

कोविड-19: बढ़ते संक्रमण के बीच पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की

Tue, 14 Jul 2020 11:19 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: PM Modi holds review meeting on economy activities amid growing corona infection
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

कोरोना संकट के बीच प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। कोरोना से प्रसार को तेजी से फैलने से रोकने के लिए लगाए गए ‘लॉकडाउन’ में लगातार ढील दी जा रही है और अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की कोशिश भी जारी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा बैठक करते रहे हैं। उन्होंने सोमवार को वित्तीय क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया था। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। हालांकि बैठक के ब्योरे का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भी इस मामले में कई बैठकें हुई थी जिसमें विभिन्न विभागों और नीति आयोग ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातें रखी थी। सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए मई में 20.97 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। इसमें खासकर छोटे उद्योगों को बाजार में टिके रहने और अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश कोरोना वायरस रोकने के लिए लगाए गए ‘लॉकडाउन’ से उबर रहा है और अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। उन्होंने जान और जहान (आजीविका) दोनों के महत्व को रेखांकित किया था।


हालांकि आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है लेकिन पूर्ण रूप से पुनरूद्धार बड़ी चुनौती बनी हुई है। उद्योग अभी भी क्षमता से नीचे काम कर रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने नए सिरे से ‘लॉकडाउन’ की घोषणा भी की है। 

उधर देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना 20 हजार की वृद्धि हो रही है और देशभर में इस वक्त यह संख्या नौ लाख के पार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed