{"_id":"658bd3768746c768a002b858","slug":"covid-19-new-cases-live-updates-total-covid-sub-variant-jn-1-cases-in-india-news-in-hindi-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid Alert: फिर डराने लगा कोरोना वायरस; देश में एक दिन में सामने आए संक्रमण के 529 नए मामले, JN.1 के 109 केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid Alert: फिर डराने लगा कोरोना वायरस; देश में एक दिन में सामने आए संक्रमण के 529 नए मामले, JN.1 के 109 केस
Wed, 27 Dec 2023 01:20 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:20 PM IST
सार
Covid 19 JN.1 New Cases in Hindi: पांच सितंबर तक मामलों में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन ठंड का मौसम आते ही मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड-19 का एक नया वेरिएंट सामने आने से भी स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
coronavirus, covid 19
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत में सिर्फ एक दिन में कोविड-19 के 529 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,093 हो गई है। वहीं, देश में जेएन.1 कोविड वेरिएंट के कुल 109 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ें जारी किए गए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हुई, जिनमें से दो कर्नाटक और एक गुजरात से है। पांच सितंबर तक मामलों में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन ठंड का मौसम आते ही मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड-19 का एक नया वेरिएंट सामने आने से भी स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
2020 की शुरुआत में महामारी अपने चरम पर थी, तब हर दिन आने वाले मरीजों की संख्या लाखों में थी। तब से देश भर में लगभग चार वर्षों में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, 5.3 लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, , बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। बता दें, मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
वहीं सूत्रों की मानें तो देश में 26 दिसंबर तक जेएन.1 कोविड वेरिएंट के कुल 109 मामले सामने आए हैं।
किस राज्य में कितने नए मामले आए
राज्य मामले
कर्नाटक 34
महाराष्ट्र 09
गोवा 14
केरल 06
तमिलनाडु 04
तेलंगाना 02