{"_id":"5f45b5048636271a0e09cef1","slug":"covid-19-negative-report-mandatory-for-those-travelling-to-the-uae-according-to-air-india-express-new-guidlines","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई जाने वाले यात्रियों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य: एआई एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूएई जाने वाले यात्रियों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य: एआई एक्सप्रेस
Wed, 26 Aug 2020 06:34 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 Aug 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को यूएई जाने वाले यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए, जिसके मुताबिक 12 साल व उससे अधिक उम्र के यात्रियों के लिए फ्लाइट से पहले वैध नेगेटिव कोविड-19 पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट उसकी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
दिशानिर्देशों के मुताबिक, सभी यात्रियों को सरकारी मान्यता प्राप्त टेस्ट सेंटर से वैध नेगेटिव रिपोर्ट की प्रति लेनी आवश्यक है। सभी को कोविड-19 पीसीआर टेस्ट कराना होगा, लेकिन यह उड़ान भरने से 96 घंटे से पहले का नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
मौजूदा समय में भारत में विदेश से आने वालों के लिए सात दिन संस्थागत व सात दिन घर पर क्वारंटीन रहना आवश्यक है। हालांकि उड़ान के समय से 96 घंटे के भीतर कराया गए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करने वालों को इससे छूट मिलती है।
विज्ञापन