फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: More than eight lakh tests for the second consecutive day in India

कोविड-19: भारत में लगातार दूसरे दिन आठ लाख से ज्यादा जांच

Wed, 19 Aug 2020 06:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: More than eight lakh tests for the second consecutive day in India
कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। यहां रोजाना 60 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। उधर सरकार भी जांच की संख्या में तेजी से इजाफा कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ‘जांच करो, पता लगाओ और इलाज करो’ की रणनीति के साथ देश में लगातार दूसरे दिन आज आठ लाख से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच हुई है। इसके साथ ही देश में अभी तक तीन करोड़ से अधिक (3,17,42,782) नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन


देश में रोज होने वाले जांचों की संख्या 10 लाख के पार पहुंचाने की प्रतिबद्धता के साथ पिछले 24 चौबीस घंटे में मंगलवार को 8,01,518 नमूनों की जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 20,37,870 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर 73.64 प्रतिशत है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, ‘देश में अभी तक कुल 3,17,42,782 नमूनों की जांच हुई है। प्रति 10 लाख आबादी पर होने वाली जांच में भी तेजी से वृद्धि हुई है और वह 23,002 हो गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया, ‘आक्रामक तरीके से जांच करके ही संक्रमित लोगों की पहचान की जा सकती है, उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सकता है और उन्हें पृथक-वास में रखकर या समय पर इलाज करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed