{"_id":"5e9884c88ebc3e76987d8b55","slug":"covid-19-meghalaya-doctor-who-died-of-corona-buried-know-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच मेघालय में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले डॉक्टर को दफनाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विरोध के बीच मेघालय में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले डॉक्टर को दफनाया गया
Thu, 16 Apr 2020 10:02 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले पहले व्यक्ति 69 वर्षीय डॉक्टर को गुरुवार को शिलांग में दफना दिया गया। एक शवदाह गृह ने कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के शवों का निपटारा करने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) नहीं होने और स्थानीय लोगों के विरोध का हवाला देते हुए डॉक्टर का कल अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
राज्य में बेथानी अस्पताल के संस्थापक जॉन एल सेलिओ रेनथियांग की बुधवार की सुबह मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी समेत उनके परिवार के छह सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बेथानी अस्पताल के शिलांग परिसर और री भोई जिले के नोंगपोह में इसके दूसरे परिसर को सील किया गया और उन्हें संक्रमण मुक्त किया गया। इन दोनों परिसरों में मौजूद सभी लोगों को चिकित्सा प्रतिष्ठान में पृथक-वास में भेजा गया है।
विज्ञापन
रिआसमाथैया प्रेस्बाइटेरियन चर्च ने हालांकि स्वेच्छा से उन्हें दफनाने के लिए स्थान देने की पेशकश की।
राज्य में 216 लोगों की कोराना वायरस के लिए जांच की गई जिनमें से 204 लोग संक्रमित नहीं पाए गए जबकि छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।