फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Maharashtra Govt need help from kerala asked experienced doctors and nurses from state

महाराष्ट्र में 50 हजार से अधिक हुए कोरोना के मामले, उद्धव ने केरल सरकार से मांगी मदद

Sun, 24 May 2020 10:23 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 24 May 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Maharashtra Govt need help from kerala asked experienced doctors and nurses from state
उद्धव ठाकरे और पिनाराई विजयन - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही है, यहां रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं, यही कारण है कि रविवार को यहां कुल मामले बढ़कर 50 हजार से अधिक हो गए।

विज्ञापन


इन सबके बीच अब महाराष्ट्र सरकार ने केरल की सरकार से मदद मांगी है। मुंबई में बनने वाले 60 बेड के अस्पताल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केरल की सरकार से अनुभवी डॉक्टर्स और नर्सों को अपने यहां भेजने की अपील की है। कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने में केरल सरकार काफी हद तक सफल रही है, ऐसे में उद्धव ठाकरे की सरकार ने मुंबई में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए अनुभवी डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सों को भेजने के लिए केरल सरकार से अपील की है।
विज्ञापन




महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पिछले हफ्ते केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस मामले में लंबी बातचीत की थी और इस दौरान केरल में कोरोना के मामलों से निपटने के तौर तरीकों और मॉडल पर चर्चा भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल महाराष्ट्र में रविवार को एक ही दिन में 3 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए जिसके बाद यहां कुल मामले बढ़कर 50 हजार के पार हो गए जो पूरे देश में सर्वाधिक है। वहीं राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 1600 से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed