फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown in Mumbai, Maharashtra Latest News Update Today Covid 19 Lockdown Migrant Sugarcane Workers in Maharashtra Allowed Conditional Travel said Dhananjay Munde

Lockdown in Maharashtra: लॉकडाउन के बीच चीनी मिल के प्रवासी मजदूरों को घर जाने की इजाजत देगी महाराष्ट्र सरकार

Sat, 18 Apr 2020 09:31 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 18 Apr 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Mumbai, Maharashtra Latest News Update Today Covid 19 Lockdown Migrant Sugarcane Workers in Maharashtra Allowed Conditional Travel said Dhananjay Munde
सहकारी चीनी मिल (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन के बीच चीनी मिलों के एक लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने गांव लौटने की इजाजत देने का फैसला किया है। साथ ही, उनकी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को यह बताया।

विज्ञापन


मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि 1.31 लाख चीनी मिल मजदूर राज्य में 38 चीनी मिलों के परिसरों में बने अस्थायी आवास में रह रहे हैं, जबकि कई अन्य मजदूर दूसरे स्थानों पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, इन प्रवासी मजदूरों को अपने गांव लौटने की इजाजत देने से एक जिले से दूसरे जिले में भारी संख्या में लोगों की आवाजाही होगी। मुंडे ने ट्वीट किया कि चीनी मिलों में काम करने वाले मेरे भाइयों, आपके लिए एक अच्छी खबर है! आप अब अपने घर (गांव) लौट सकते हैं। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से बीड और अहमदनगर के मजदूरों को फायदा होगा जो पश्चिमी महाराष्ट्र, कर्नाटक से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों और राज्य के अन्य हिस्सों में फंसे हुए हैं। बयान में कहा गया है कि चीनी मिलों के मालिकों को इन मजदूरों और उनके परिजनों की जांच करानी होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed