बांद्रा की घटना पर बोले उद्धव ठाकरे, लॉकडाउन का मतलब लॉक अप नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़ पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इन्हें निश्चिंत रहने का भरोसा दिया है। सीएम ठाकरे ने कहा- जो भी बाहरी राज्यों के मजदूर यहां हैं, वो निश्चिंत और निर्भीक होकर यहां रहें। डरने की कोई बात नहीं है। हम आपका पूरा ध्यान रख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोई कमी होगी तो वो भी पूरी करेंगे। बांद्रा में ये घटना इसलिए हुई क्योंकि किसी ने उनको जानकारी दी कि 14 अप्रैल के बाद ट्रेनें चालू हो जाएंगी। मैं मजदूरों से कहना चाहता हूं कि हमें आपको यहां घरों में बंद रखने में मजा नहीं आ रहा। पर ये आप ही की सुरक्षा के लिए जरूरी है। लॉकडाउन का मतलब लॉक अप नहीं है।
Today what happened in Bandra was unfortunate. It might have happened because they thought that trains will start from 14th April and so they would be able to go back to their villages: Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray https://t.co/35bJ1n5JQT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 14, 2020
उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। पीएम और गृहमंत्री के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी कोरोना वायरस को लेकर चर्चा करता हूं। शरद पवार साथ हैं ही। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का भी समर्थन है।
जो लोग इस पूरे मामले को लेकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, वो ध्यान से सुन लें, इस तरह आग से ना खेलें। ये राजनीति करने का वक्त नहीं है। मैं हर दल के नेता से संपर्क में हूं। सब इस लड़ाई में साथ हैं। जो लोग अफवाह फैला रहे हैं वो भी समझ लें। उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। सभी लोग घरों में ही त्योहार मनाने को मजबूर हैं। मैं भीम सैनिकों को अंबेडकर जयंती पर धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने इसे घर पर ही मनाया।
- आज पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया। मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं, क्योंकि मैंने भी ऐसा ही सुझाव दिया था।
- महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। मुंबई में ही 22 हजार टेस्ट हुए हैं। आज सुबह तक पॉजिटिव मामलों की संख्या 2334 थी। 230 यानी करीब 10 फीसदी लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने की सीएम ठाकरे से बात
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जुटी प्रवासी मजदूरों की भीड़ को लेकर चिंता जताई। शाह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम कमजोर होगी और ऐसी घटनाओं को रोका जाना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार को पूरा समर्थन देने की भी बात कही।
पूनम महाजन, स्थानीय सांसद, भाजपा
देवेंद्र फडणवीस, नेता विपक्षमेरे चुनाव क्षेत्र में ही बान्द्रा टर्मिनस आता है। यहां बाहर से आकर कमाने खाने वाले लाखों लोग रहते हैं। इन्हें रहना, खाना नहीं मिल रहा है। इन अप्रवासी मजदूरों की अपेक्षा पूरी नहीं हुई। इसलिए ऐसा नजारा देखने को मिला है। मुंबई में लॉकडाउन की प्लानिंग अलग से होनी चाहिए जो यहां की सरकार नहीं कर रही है ।
बांद्रा में जो हुआ दुखद है। हमने राज्य सरकार से पहले ही प्रवासी मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था करने की अपील की थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया यह शर्मनाक है। राज्य के कुछ मंत्री अपनी जिम्मेदारी केंद्र पर डालने की कोशिश कर रहे हैं और मामले पर राजनीति कर रहे हैं यह ठीक नहीं है।