Covid-19 India: 24 घंटे में कोरोना के 1997 नए मामले, सक्रिय मरीज घटकर 30,362 हुए
24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1997 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30,362 रह गई है। जबकि, कल तक 32,282 सक्रिय कोरोना मरीज थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1997 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30,362 रह गई है। जबकि, कल तक 32,282 सक्रिय कोरोना मरीज थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब देश में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,06,460 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से नौ और लोगों के दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,754 पर पहुंच गया। इन नौ मामलों में वे केरल के तीन लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए जोड़ा गया।
आंकड़ों के मुताबिक, अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों 0.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,920 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।