फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19 India situation is very bad in 10 worst affected countries in world by daily cases

खौफनाक: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी, दुनिया के 10 प्रभावित देशों में भारत सबसे ऊपर

Fri, 30 Apr 2021 06:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 06:17 PM IST
सार

28 अप्रैल को दुनिया के 43% कोरोनो संक्रमण के नए मामले सिर्फ भारत में दर्ज किए गए हैं, यह आंकड़े खौफनाक और चिंता में डालने वाले हैं। भारत के बाद दूसरे स्थान पर कोलंबिया है। यहां के भी हालात खराब हैं।

विज्ञापन
covid-19 India situation is very bad in 10 worst affected countries in world by daily cases
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कहीं पर दूसरी तो कही पर तीसरी लहर चल रही है। हालांकि कई देशों में इसकी रफ्तार कम हुई है, लेकिन भारत में हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। जॉन्स हॉपकिन्स कोरोनावायरस संसाधन केंद्र के मुताबिक कोरोना के दैनिक मामलों में 10  प्रभावित देशों में भारत की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। भारत में कोरोना संक्रमण के नए केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में एक दिन में करीब पौने चार लाख तक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत के बाद दूसरे स्थान पर कोलंबिया है। यहां के भी हालात खराब हैं। भारत हर पहलू से दुनिया के प्रभावित 10 देशों में खराब स्थिति में है। 

विज्ञापन


28 अप्रैल को दुनिया के 43% कोरोनो संक्रमण के नए मामले सिर्फ भारत में दर्ज किए गए हैं, यह आंकड़े खौफनाक और चिंता में डालने वाले हैं। देश में एक्टिव केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। साप्ताहिक औसत पॉजिटिव दर में भी इजाफा हो रहा है। राज्य सरकारों पर सही आंकड़े छिपाने के आरोप भी लग रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत में हर रोज बन रहे नए रिकॉर्ड
जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार, भारत वर्तमान में 10 सबसे खराब प्रभावित देशों (दैनिक मामलों ) में से एक है। दूसरे नंबर पर कोलंबिया का स्थान है। जहां चीजें बदतर हो रही हैं। गुरुवार को भारत में कोरोना के 3.80 लाख नए मामले दर्ज किए गए। रिसोर्स सेंटर के अनुसार शहरों में अब भी अस्पताल और आईसीयू की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स डायरेक्टर बोले- कोरोना से डरने की जरूरत नहीं
गौरतलब है कि एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना भी एक सामान्य संक्रमण है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी बरतने की आवश्यकता है।  85-90% लोगों में ये बुखार, जुकाम की तरह है और इसमें ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है। घर पर ही लोग घरेलू नुस्खे, भाप और दवाई से भी ठीक हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में से 10-15% मरीजों को अस्पताल में भर्ती की जरूरत पड़ती है। उसमें 5 % से भी कम मरीजों को आईसीयू में या वेंटिलेटर पर रखा जाता है।  


एम्स डायरेक्टर गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के कुछ हिस्सों में दहशत पैदा कर दी है। खासकर महानगरों में तो लोग सहमे हैं, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। यहां पर हर किसी को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है, और ना ही हर किसी को रेमेडिसविर इंजेक्शन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed