{"_id":"61f36dca63f1216f7270f9cf","slug":"covid-19-india-reports-2-51-lakh-new-corona-cases-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 2.50 लाख से ज्यादा मामले, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या हुई 21 लाख से ज्यादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 2.50 लाख से ज्यादा मामले, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या हुई 21 लाख से ज्यादा
Fri, 28 Jan 2022 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:45 AM IST
सार
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21,05,611 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं। वहीं संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है, जो अब 15.88% पहुंच गई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन पहले 2.86 लाख मामलों के बाद आज कोरोना संक्रमण में गिरावट देखी गई। हालांकि, एक बार फिर से बीते 24 घंटों में 2.50 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना के 2,51,209 नए मामले सामने आए। वहीं 24 घंटे में 627 लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 3,47,443 लोग ठीक भी हुए।
विज्ञापन
देश में अब 21 लाख से ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21,05,611 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आज सक्रिय संक्रमितों की संख्या में भी गिरावट आई है। एक दिन पहले देश में 22,02,472 लोग कोरोना से संक्रमित थे। वहीं संक्रमण दर में भी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को यह 19.59 फीसदी थी, जो आज 15.88% पहुंच गई।
विज्ञापन