फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 india Only nine patients corona infected over 10 million population in the country

देश में 10 लाख आबादी पर सिर्फ 9 मरीज संक्रमित, दुनिया में कोरोना से जंग में बेहतर स्थिति में भारत

Fri, 17 Apr 2020 12:52 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 17 Apr 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
covid 19 india Only nine patients corona infected over 10 million population in the country

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि भारत में प्रति 10 लाख आबादी में कोरोना के सिर्फ 9 मामले सामने आए हैं, जो दुनिया में सबसे कम हैं। वहीं, प्रति 10 लाख में सबसे ज्यादा मामले स्पेन में 3,864, इटली में 2,732, फ्रांस में 2,265 आैर अमेरिका में 1,946 हैं।

विज्ञापन

संक्रमण के फैलाव में भी भारत ने पाई कामयाबी, मौत भी कम 

आंकड़ों के मुताबिक, प्रति 10 लाख आबादी पर भारत में कोरोना से होने वाली मौतें भी दुनिया में सबसे कम यानी 0.3 हैं। वहीं, स्पेन में 402, इटली में 358 और फ्रांस में 263 मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण के फैलाव के लिहाज से भी भारत ने कामयाबी पाई है। जब देश में कुल मामले 10 हजार के पार पहुंचे तो इस दौरान 2,17,554 लोगों की जांच की जा चुकी थी। 

विज्ञापन

सबसे प्रभावित अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन समेत अन्य देशों का हाल

वहीं, कनाडा में इतने मामले 2,95,065 लोगों की जांच के बाद सामने आए थे। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन समेत कई देशों में संक्रमितों की संख्या दो-तीन दिनों में ही 75 से 3,000 हो गई। जबकि भारत में इतना ही संक्रमण फैलने में चार दिन लगे थे। इसी तरह 6,000 से 12,000 मामले होने में भारत को छह दिन लगे, जबकि दूसरे देशों में चार दिन लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन में 3.4 की तो भारत में 24 की जांच में एक पॉजिटिव

आईसीएमआर के अनुसार, जापान में एक कोरोना पॉजिटिव के पीछे औसतन 11.4 लोगों की जांच की जाती है, जबकि इटली में यह आंकड़ा 6.7, अमेरिका में 5.3, ब्रिटेन में 3.4 है। वहीं, भारत में 24 लोगों की जांच में एक कोरोना पॉजिटिव निकलता है।

भारत में अब तक 420 मौतें

कोरोना वायरस से अब तक देश में 420 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से ज्यादात्तर की आयु 59 वर्ष से अधिक है। साथ ही इन लोगों को पहले से ही दिल, मधुमेह, उच्च रक्तचाप या किडनी इत्यादि से जुड़ी कोई बीमारी थी। 

भारत में कोरोना वायरस का डबलिंग रेट भी ज्यादा

इतना ही नहीं भारत में कोरोना वायरस का डबलिंग रेट (दोगुना मरीज) भी ज्यादा है। पिछले छह दिन में देश में मरीजों की संख्या 6 से बढ़कर 12 हजार पार हुई है। जबकि अमेरिका-जर्मनी में दो, इटली में तीन, यूके-फ्रांस-स्पेन में चार और कनाडा में पांचव दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed