फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 in India: 58 thousand fresh corona cases and 657 deaths in the last 24 hours, Daily positivity rate is 3.89%

कोरोना से राहत: 24 घंटे में नए मामले 60 हजार से कम, पिछले दिन के मुकाबले मौतों की संख्या भी घटी

Fri, 11 Feb 2022 09:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Feb 2022 09:40 AM IST
सार

पिछले 24 घंटों में देश में  58,077 नए मामले दर्ज किए गए तो वहीं 1,50,407 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट गए। पिछले 24 घंटों के अंदर 657 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

विज्ञापन
Covid-19 in India: 58 thousand fresh corona cases and 657 deaths in the last 24 hours, Daily positivity rate is 3.89%
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना के नए मामले 60 हजार से भी नीचे आए। पिछले 24 घंटों में देश में  58,077 नए मामले दर्ज किए गए तो वहीं 1,50,407 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट गए। हालांकि, कोरोना से होने वाली दैनिक मौतें अभी भी स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता का कारण बनी हुई हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के अंदर 657 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

विज्ञापन


संक्रमण दर चार प्रतिशत से भी नीचे
तेजी से घटते कोरोना मामलों के बीच दैनिक संक्रमण दर में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.89% रह गई है। वहीं सक्रिय मामले घटकर 6,97,802 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल 4,25,36,137 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 4,13,31,158 लोग ठीक हुए हैं। वहीं कुल मौतें 5,07,177 हुई हैं। देश में  1,71,79,51,432 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed