फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 in India: 27% of corona patients admitted in Delhi hospitals are kids

फिर चिंता बढ़ा रहा कोरोना: दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों में 27 फीसदी बच्चे, पॉजिटिविटी रेट चार प्रतिशत के करीब

Sat, 16 Apr 2022 10:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Apr 2022 10:44 AM IST
सार

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल 51 मरीज हैं, इनमें से कम से कम 14 बच्चे हैं। वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में 24 और बच्चे संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Covid-19 in India: 27% of  corona patients admitted in Delhi hospitals are kids
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है। खासतौर पर इस बार कोरोना संक्रमण की शुरुआत स्कूलों से हो रही है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर के स्कूलों में आए दिन बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच चौंकाने वाली खबर यह है कि, दिल्ली में भर्ती करोना मरीजों में 27 प्रतिशत बच्चे हैं।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल 51 मरीज हैं, इनमें से कम से कम 14 बच्चे हैं। कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में 12 और इंद्रप्रस्थ अपोलो व मधुकर रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एक-एक मरीज भर्ती है। 
विज्ञापन


बच्चों में गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता कोरोना 
कलावती सरन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत बसु ने बताया कि, कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती बच्चों में पहले से कोई बीमारी है। उन्होंने कहा कि, आम तौर पर बच्चें में कोरोना कोई गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता है। ज्यादातर बच्चे घर से ही ठीक हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में सामने आए 366 नए मामले 
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को यहां 366 नए कोरोना मरीज आए। वहीं गुरुवार को यहां 325 मामले सामने आए थे, जो 27 फरवरी के बाद 47 दिनों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट फिर से 3.95 प्रतिशत पहुंच गया है। 

एनसीआर में 24 और बच्चे संक्रमित
एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में 24 और बच्चे संक्रमित मिले हैं। नोएडा में 16 बच्चे संक्रमित मिले। कुल आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक 44 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 167 सक्रिय मरीजों में 26.3 प्रतिशत बच्चे हैं। 


एनसीआर में देश के 64 फीसदी संक्रमित
देश के संक्रमितों में से 64 फीसदी मरीज एनसीआर में हैं। देश में 949 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिसमें से 614 एनसीआर के हैं। इसमें सर्वाधिक 366 दिल्ली, दूसरे नंबर पर गुरुग्राम के 150, नोएडा में 43 व फरीदाबाद में 21 संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed