{"_id":"627b3d59fdc58150a74b6106","slug":"covid-19-in-india-2-897-new-corona-cases-and-54-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना: सामने आए 2,897 नए मामले, 24 घंटे के अंदर 54 लोगों की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना: सामने आए 2,897 नए मामले, 24 घंटे के अंदर 54 लोगों की हुई मौत
Wed, 11 May 2022 10:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 May 2022 10:06 AM IST
सार
देश में अब कोरोना के 19,494 सक्रिय मामले हैं। दैनिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,897 मामले सामने आए हैं। जबकि मंगलवार को कोरोना के 2,288 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान संक्रमण के कारण देश में 54 लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
मृतकों में 48 केरल, दो महाराष्ट्र और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से एक-एक व्यक्ति है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मृतकों में से 70 फीसदी लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि राहत की बात यह है कि सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना से बीते 24 घंटे में कुल 2,986 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही सक्रिय मामले घटकर अब 19,494 रह गए हैं। सक्रिय केस कुल मामलों का 0.05 फीसदी है। कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 10 हजार 586 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 5 लाख 24 हजार 157 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 66 हजार 935 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक सकारात्मकता दर 0.61 फीसदी हो गई है। वहीं, साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.74 फीसदी है। इसी बीच, देश में कोरोना टीके की 190.67 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। 100.65 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि 87 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा करीब पौने तीन करोड़ लोगों को एहतियाती खुराक भी लगाई जा चुकी है।
कल के मुकाबले बढ़ गए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो मंगलवार के मुकाबले आज कारोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। मंगलवार को 2288 मामले सामने आए थे, लेकिन आज 609 मामले सामने आए। इसके बाद सकारात्मकता दर में भी इजाफा हुआ है। कल तक यह 0.47 फीसदी थी, जो आज 0.61 प्रतिशत तक पहुंच गई है।