फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Health Bulletin: Live Updates On Coronavirus Health Ministry Pc Lav Agrawal ICMR

कोरोना बुलेटिन: 24 घंटे में 1074 लोग ठीक हुए, रिकवरी रेट 27.52 फीसदी

Mon, 04 May 2020 06:59 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 04 May 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Health Bulletin: Live Updates On Coronavirus Health Ministry Pc Lav Agrawal ICMR
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि सभी जिलों को रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में बांटा गया है। इसके अनुसार ही नियम तय किए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोविड-19 के कुल 42,533 मामले सामने आए हैं जिसमें से कुल सक्रिय मामले 29453 हैं।   
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने कहा 
  • गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अंतरराज्य कार्गो के आवामगन कोई समस्या नहीं आए।
  • एमएचए कंट्रोल रूम नंबर 1930 और एनएचएआई हेल्पलाइन नंबर 1033 का उपयोग ड्राइवरों/ट्रांसपोर्टरों द्वारा लॉकडाउन से संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है। 
  • विज्ञापन
  • सभी जिलों को रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में बांटा गया है।
  • रेल, हवाई यात्रा पर रोक रहेगी, हालांकि मेडिकल इमरजेंसी में छूट होगी। 
  • जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों को आवाजाही की अनुमति होगी। 
  • कंटेनमेंट जोन के अंदर किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक। 
  • कॉलोनी व आवासीय परिसर की दुकानें सामान बेच सकती हैं।
  • ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने की अनुमति है।  
  • ग्रीन जोन में देशभर में प्रतिबंधित कार्यों के अलावा सभी कार्यों को अनुमति। 
  • सभी धार्मिक आयोजन बंद रहेंगे। 
  • ग्रीन जोन में बस में 50 फीसदी लोग ही बैठेंगे। 
  • अंतरराज्यीय आवागमन पर  रोक जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा 
  • पिछले 24 घंटे में भारत में 2553 मामले बढ़े हैं जिससे कुल मामलों की संख्या 42533 हो गई है।
  • कुल सक्रिय मामले 29453 हैं। 
  • अभी तक 11,706 लोग ठीक हुए हैं।
  • 24 घंटे के दौरान 1074 लोग ठीक हुए। 
  • रिकवरी रेट 27.52 फीसदी पहुंच गया है जो अब तक का सबसे अधिक है।
  • 60 साल से ज्यादा और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर रहें। 
  • कोविड-19 जैसी महामारी में देखा गया है कि जब सोशल डिस्टेंसिग का सम्मान नहीं किया जाता है और जब पाबंदी हटा ली जाती है तो संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। 
  • हम सब सावधान रहें, वायरस से निपटने की तैयारी को मजबूत करते रहें।
  • सार्वजनिक स्थलों पर जाते समय मास्क जरूर पहनें, भीड़भाड़ करने से बचें।  

एम्पावर्ड ग्रुप 6 के चेयरमैन अमिताभ कांत ने कहा 
  • जो 92 हजार सिविल सोसायटी पंजीकृत थे, पहली बार सभी को मोबिलाइज किया गया। इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सैनिटाइजेशन हर काम में लगाया गया।
  • राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर इन्हें हॉटस्पॉट क्षेेत्रों सहित जहां भी जरूरत थी, मोबिलाइज कराया गया। राज्य सरकार ने हर जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जिसने इन एनजीओ के साथ कोऑर्डिनेट किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed