{"_id":"614f4cab8ebc3e03860882a9","slug":"covid-19-extension-granted-on-limitation-period-for-filing-court-cases-to-end-on-oct-2-know-all-corona-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: केस दायर करने की बढ़ाई गई समय सीमा दो अक्तूबर को होगी खत्म, महामारी के कारण दी थी राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: केस दायर करने की बढ़ाई गई समय सीमा दो अक्तूबर को होगी खत्म, महामारी के कारण दी थी राहत
Sat, 25 Sep 2021 09:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:52 PM IST
सार
limitation period relaxation ends on 2 October: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाएं दायर करने की समयावधि में दी गई छूट वापस लेने का फैसला किया है। कोरोना महामारी के कारण दूसरी लहर के दौरान यह छूट दी गई थी।
विज्ञापन
supreme court, सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्वोच्च न्यायालय ने लिमिटेशन पीरियड (limitation period) में दी गई छूट दो अक्तूबर से खत्म करने का फैसला किया है। यानी अब कोर्ट में याचिकाएं 90 दिन की पूर्व से तय समयावधि में ही दायर करना होंगी। इसमें छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश दिया कि पिछले साल 15 मार्च से इस साल 2 अक्तूबर तक की अवधि लिमिटेशन अवधि के दायर से बाहर रहेगी। इस समयावधि को याचिका दायर करने की निर्धारित अवधि की गणना से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि 15 मार्च 2020 से 2 अक्तूबर 2021 के बीच जिन मामलों की याचिका या अपील दायर करने की समयावधि बीत चुकी है, ऐसे सभी मामलों में 3 अक्तूबर 2021 के बाद के 90 दिनों या मूल रूप से बची अवधि, जो भी ज्यादा हो, उसमें याचिका दायर की जा सकेगी।
विज्ञापन
इससे पहले, शीर्ष अदालत ने पिछले साल 23 मार्च को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए 15 मार्च, 2020 से महामारी के कारण अदालतों या न्यायाधिकरणों को अपील के लिए सीमा अवधि अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने का आदेश दिया था।
जानिए देश के इन राज्यों में कोरोना का क्या है हाल
कर्नाटक: पिछले 24 घंटे में 787 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 775 लोग डिस्चार्ज हुए और 11 लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य में अब कुल मामले 29,72,620 हो गए हैं। अब तक 37,717 मृत्यु हो चुकी है। कुल सक्रिय मामले 13,307 हैं।
हिमाचल प्रदेश: कोरोना वायरस के 202 नए मामले सामने आए हैं। 164 लोग डिस्चार्ज हुए और चार लोगों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामलों की संख्या 1,800 है।
पश्चिम बंगाल : राज्य में 762 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 766 मरीज डिस्चार्ज किए गए और 11 की मौत हुई। राज्य में कुल केस 15,65,645 हो गए हैं। वहीं 18,727 की मौत हो गई है। सक्रिय केस 7674 हैं।
तमिलनाडु : राज्य में बीते 24 घंटे में 1724 नए मरीज मिले। 1635 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 22 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में कुल केस 26,55,572 हो गए हैं। अब तक 35,476 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय केस 17,263 हैं।
मुंबई में 454 नए केस मिले
उधर, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 454 नए केस मिले हैं। कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई। जबकि 580 लोग स्वस्थ हो गए। महागर में अभी 4,676 सक्रिय केस हैं। 53 इमारतें सील की गई हैं।
85 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी
देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा शनिवार को 85 करोड़ के पार पहुंच गया। शनिवार शाम 7 बजे तक दिनभर में वैक्सीन की 62 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं।