फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 : Discussion on children media will have to increase sensitivity to children

कोरोना काल में बच्चों पर परिचर्चा, मीडिया को बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ानी होगी

Tue, 15 Dec 2020 04:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 15 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 : Discussion on children media will have to increase sensitivity to children
प्रतीकात्मक तस्वीर

बच्चों के लिए कैलाश सत्यार्थी को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की छठी वर्षगांठ पर इंडिया फॉर चिल्ड्रेन और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ) की ओर से ‘कोरोना काल, बच्चे और मीडिया’ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में देश के जाने-माने पत्रकार आलोक मेहता, वरिष्ठ पत्रकार और उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष अजय सेतिया, वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक, प्रभाष झा और लेखक एवं फिल्म निर्देशक जैगम इमाम ने भाग लिया।

विज्ञापन


बच्चों के मन से डर निकालना होगा 
आलोक मेहता ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों के लगातार घर में रहने और किसी से नहीं मिलने-जुलने का मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ा है। इससे बच्चे काफी चिड़चिड़े हो गए हैं, उनके मन में डर भी बैठ गया है। अपने मां-बाप के अलावा किसी और को देखते ही भाग जाते हैं। इस डर को निकालने की जरूरत है। पहले बच्चों पर मीडिया में चर्चा होती थी, लेकिन अब वह नहीं होती। राजेंद्र माथुर और अज्ञेय जैसे पत्रकारों-साहित्यकारों ने इस दिशा में काफी काम किया है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले साल बच्चों एवं महिलाओं के लिए केंद्र सरकार एक ऐसा बजट पेश करे, जो दुनिया के अन्य देशों के लिए भी नजीर बने। बच्चों के प्रति पूरे देश में जागरुकता और संवेदनशीलता बढ़े इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक पंचायत में उनके लिए पत्रिका हो, अखबार हो। पहले चंपक, पराग और नंदन गांव में भी देखने को मिल जाती थी, अब वे भी बंद हो गई हैं। वहीं प्रभाष झा ने कहा कि बच्चों से जुड़े सिर्फ 6 फीसदी मामलों को ही मीडिया में कवर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के भविष्य के लिए एकजुट होकर काम करना होगा
अजय सेतिया ने कहा कि वे जब उत्तराखंड में बाल आयोग के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने बाल अधिकारों के प्रति मीडिया में संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए संपादकों को पत्र लिखा था। उन्होंने इसके लिए कार्यशालाएं भी आयोजित कीं, लेकिन उसका परिणाम अपेक्षा के अनुकूल नहीं रहा। कोरोना काल में जब से मजदूरों की अपने-अपने गांवों में वापसी हुई है, उनके बच्चों की शिक्षा अवरुद्ध हुई है। गांवों में अभी भी इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इसलिए बच्चों के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। इसके लिए मीडिया के साथ-साथ समाज और सरकार को भी सामने आना होगा।

मीडिया बच्चों के प्रति जवाबदेह नहीं

बच्चों को लेकर जैगम इमाम ने कहा, अपने पत्रकारिता के अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि मीडिया बच्चों के प्रति जवाबदेह नहीं है। बच्चे देश के इतने महत्वपूर्ण घटक हैं कि सत्यजीत रे जैसे फिल्मकार भी बच्चों को केंद्र में रखकर अपनी फिल्में बनाते हैं। पाथेर पांचाली और अपूर संसार जैसी महान फिल्में इसकी उदाहरण हैं। मीडिया में बच्चों के लिए यदि संवेदनशीलता नहीं है, तो इसका मतलब है कि बच्चों के प्रति वहां अनुराग नहीं है। इसलिए, इस अनुराग को पहले पैदा करना होगा। बच्चों के जरिए हम समाज के अनदेखे कोने को सामने ला सकते हैं। मीडिया को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, नहीं तो आने वाला कल का भारत गड़बड़ियों से भरा होगा।   

परिचर्चा में शामिल हुए वक्ताओं ने कोरोना काल में मीडिया में बच्चों के प्रति उपेक्षाभाव पर चिंता व्यक्त की। साथ ही कहा कि मीडिया में इस अत्यंत जरूरी मुद्दे के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाए जाने की जरूरत है।

बता दें कि बच्चों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्ति की छठी वर्षगांठ के पांचवें दिन आयोजित यह कार्यक्रम ‘फ्रीडम वीक’ के तहत आयोजित किया गया। पिछले पांच दिनों से वर्चुअल परिचर्चाओं और फिल्म स्क्रीनिंग का यह सिलसिला अभी जारी है। इसके तहत अभी दो और विशेष परिचर्चाओं का आयोजन होना है, जिसमें कैलाश सत्यार्थी के काव्य संग्रह और पुस्तक 'सभ्यता का संकट और समाधान' का भी विमोचन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed