फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 death toll in India: 15 thousand corona fatalities in February, highest since july, how the death rate suddenly increased, know the facts

आंकड़ों में खेल: जुलाई के बाद फरवरी में कोरोना से सबसे ज्यादा 15 हजार मौतें, अचानक से कैसे बढ़ी मृत्युदर? जानें पूरा गणित

Sat, 19 Feb 2022 08:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Feb 2022 08:24 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर के बीच फरवरी में जितनी मौतें दिखाई गई हैं, वास्तव में उसकी 58 प्रतिशत मौतें ही इस महीने हुई। यानी 42 प्रतिशत से ज्यादा पुरानी मौतों को फरवरी के आंकड़ों में जोड़ा गया।

विज्ञापन
Covid-19 death toll in India: 15 thousand corona fatalities in February, highest since july,  how the death rate suddenly increased, know the facts
कोरोना से मौत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना से होने वाली दैनिक मृत्यु के आंकड़ों में जबरदस्त खेल हुआ है। आंकड़ों के इसी खेल के चलते फरवरी में 15 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। यह संख्या पिछले साल जुलाई में हुई मौतों के आंकड़ों के बाद सबसे ज्यादा है। जुलाई में 24 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं, लेकिन अचानक से मौतों की संख्या में हुए इस इजाफे के पीछे नई बात निकलकर सामने आई है। 

विज्ञापन


दरअसल, फरवरी में कोरोना से सिर्फ 8,673 मौतें ही दर्ज की गई हैं। जबकि, इन आंकड़ों में 6,329(42%) पुरानी मौतों को जोड़ा गया है, जिससे यह संख्या 15 हजार पार कर गई। ऐसा ही खेल जनवरी में हुआ था। जनवरी में 14,752 मौतें दर्ज की गई थीं, जिसमें 5483 मौतों को जोड़ा गया था। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा केरल में दर्ज हुई मौतें 
कोरोना की पहली व दूसरी लहर में हुई मौतों को फरवरी में जोड़ने के मामले में केरल सबसे आगे रहा। केरल में फरवरी में 6217 मौतें दर्ज की गईं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 936, कर्नाटक में 759, बंगाल 488, तमिलनाडु में 406 और गुजरात में 401 मौतें दर्ज की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जनवरी के बाद सबसे कम दैनिक मौतें
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 200 से कम दैनिक मौतें दर्ज की गईं, यह 10 जनवरी के बाद सबसे कम है। वहीं 22,191 नए कोरोना मरीज भी सामने आए। यह संख्या 31 दिसंबर के बाद सबसे कम है।  

पांच लाख के ऊपर मरने वालों की संख्या 
देश में कोरोना महामारी से अब तक 5,10,905 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,43,532 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा केरल में 63,338 लोगों की मौत, कर्नाटक में 39,738, तमिलनाडु में 37,962, दिल्ली में 26,091, उत्तर प्रदेश में 23,419 तथा पश्चिम बंगाल में 21,094 लोगों की मौत हुई।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed