फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: death toll in a week lowest in 26 months Despite rise in cases

कोविड-19 : लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, पर एक सप्ताह में मौत का आंकड़ा 26 माह में सबसे कम

Mon, 09 May 2022 09:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 09 May 2022 09:35 AM IST
सार

सोमवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में 3207 नए केस मिले हैं, जबकि 29 मौतें हुई हैं। नए मामले बढ़ने से सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 20,403 हो गई है। 

विज्ञापन
Covid-19: death toll in a week lowest in 26 months Despite rise in cases
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौतों की संख्या रविवार को समाप्त सप्ताह में 26 माह की सबसे कम रही है। राहत की बात है कि इस सप्ताह मौतें सिर्फ 20 हुईं। यह संख्या मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। 

विज्ञापन

बीता सप्ताह लगातार चौथा ऐसा हफ्ता रहा, जिसमें नए संक्रमित बढ़े। इनकी संख्या में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान 23 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, जबकि इससे पूर्व के सप्ताह में 22,300 नए केस मिले थे। सोमवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में 3207 नए केस मिले हैं, जबकि 29 मौतें हुई हैं। नए मामले बढ़ने से सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 20,403 हो गई है। 
विज्ञापन


कोई नई लहर नहीं, बल्कि छूट का असर
बीते सप्ताह कोविड केस में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के आधार पर विशेषज्ञों का दावा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने की वजह कोई नई लहर नहीं है, बल्कि मास्क व कोरोना प्रोटोकॉल की दी गई रियायतों का असर है। यह सामाजिक संपर्क बढ़ने के कारण भी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षाधीन सप्ताह के पूर्व के तीन सप्ताहों में 27 से 30 नई मौतें हुई हैं, जबकि रविवार 8 मई को समाप्त सप्ताह में 20 मौतें हुईं। इस दौरान कुल मौतों का आंकड़ा ज्यादा इसलिए बढ़ा क्योंकि कई राज्यों ने अपने यहां हुई मौतों के आंकड़े का अपडेट किया। ये मौतें इस सप्ताह के आंकड़े में नहीं गिनी जाएंगी। 


यहां कम हो रहा नए संक्रमित मिलना
दिल्ली एनसीआर में बीते सप्ताह में नए केस कम हुए हैं, जबकि दिल्ली व हरियाणा में पिछले सप्ताह के बराबर तो यूपी में कुछ ज्यादा नए केस मिले हैं। आलोच्य सप्ताह में मृत्यु दर 0.15 फीसदी रही। बीते चार सप्ताहों की बात करें तो इस दौरान कुल 106 नई मौतें हुईं। इस दौरान देश में 70 हजार नए मामले मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed