फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 death rate steadily falling total 9 88 lakh people recovered Said Health Ministry

लगातार गिर रही मृत्युदर, करीब 10 लाख लोग हुए ठीक : स्वास्थ्य मंत्रालय

Wed, 29 Jul 2020 08:33 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 death rate steadily falling total 9 88 lakh people recovered Said Health Ministry
corona in india - फोटो : social media

देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या तेजी से 10 लाख के करीब पहुंच रही है। केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जांच, उपचार करने की समन्वित नीति से इस बीमारी से होने वाली मृत्यु दर में भी लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह बात कही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 मृत्यु दर (सीएफआर) वैश्विक सीएफआर के मुकाबले कम है। 

विज्ञापन


बुधवार को सीएफआर 2.23 प्रतिशत था, जो एक अप्रैल के बाद से सबसे कम है। इसमें कहा गया, 'न सिर्फ सीएफआर नीचे रहा बल्कि प्रभावी निषिद्ध रणनीति, आक्रामक जांच और मानकीकृत नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकाल की वजह से छह दिनों से लगातार 30 हजार से ज्यादा कोविड-19 मरीज ठीक हो रहे हैं।' बुधवार को 24 घंटों के दौरान 35,286 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ ही इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,88,029 हो गई। कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 64.51 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने वालों में लगातार बढ़ोतरी से ठीक हो चुके मरीजों और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में अब फिलहाल 4,78,582 का अंतर है। देश में उपचार करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या फिलहाल 5,09,447 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 48,513 नए मामले आने के साथ देश में कुल मामले बढ़कर 15,31,669 हो गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 768 और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,193 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed