फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19: Day By Day Coronavirus patients updates and death numbers in India amid lockdown

लॉकडाउन के दौरान रोजाना औसतन 301 नए मामले, 25 मार्च से यूं बढ़ते गए कोरोना के मरीज

Tue, 07 Apr 2020 07:42 PM IST
Anshul Talmale अंशुल तलमले
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:42 PM IST
सार

  • देश में 25 मार्च से जारी 21 दिन का लॉकडाउन
  • लॉकडाउन के दौरान सामने आए 4225 नए मामले
  • पिछले 24 घंटे में 508 नए केस और 13 लोगों की मौत
  • 76 प्रतिशत पुरुष और 24 फीसद महिलाएं कोरोना से संक्रमित
  • 60 वर्ष से अधिक आयु के 63 प्रतिशत मृतक

विज्ञापन
covid-19: Day By Day Coronavirus patients updates and death numbers in India amid lockdown
लॉकडाउन के दौरान कोरोना के नए मामले - फोटो : अमऱ उजाला (ग्राफिक्स रोहित झा)

विस्तार

24 मार्च की रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। अगले तीन हफ्ते यानी 14 अप्रैल तक लोगों को अपने घरों के भीतर ही रहने कहा गया। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सरकारी-निजी सभी दफ्तर, व्यवसाय पर ताला लटका दिया गया। मकसद था देश में पैर पसारते कोरोना वायरस की रोकथाम। इसे पीएम का कोरोना के खिलाफ मास्टरस्ट्रोक बताया गया, क्योंकि यह बात सौ फीसदी सही पाई गई कि इस अनजान बीमारी को सोशल डिस्टेंसिंग से रोका जा सकता है।

विज्ञापन


इस बीच दिहाड़ी मजदूरों के पलायन की भयावह तस्वीरों ने डराया तो 'ताली-थाली' और '9 बजे, 9 मिनट' जैसी मुहिम ने विकट हालातों में देश को एकजुट बनाया। अब जब लॉकडाउन खत्म होने में महज हफ्ते भर का समय शेष है, ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि यह लॉकडाउन कितना कारगर रहा। क्या सोशल डिस्टेंसिंग से कोविड-19 भारत में वो तबाही नहीं मचा पाया, जैसा रूप उसने यूरोपियन देशों में दिखाया।
विज्ञापन


आइए एक नजर डालते हैं 25 मार्च से लेकर अबतक तारीख-दर-तारीख कोरोना से कितनी मौत हुई? लॉकडाउन के पहले दिन कितने संक्रमित थे और आज की तारीख में क्या स्थिति है? औसत रोजाना कितने प्रतिशत मरीज बढ़े?

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में रोजाना बढ़ रहे 301 मरीज

covid-19: Day By Day Coronavirus patients updates and death numbers in India amid lockdown
कोरोना, लॉकडाउन और बढ़ते मामले - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई, साथ ही 508 नए मामले आए। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। इनमें 3981 सक्रिय हैं, 325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 114 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 अप्रैल यानी सोमवार को सर्वाधिक 704 नए मामले सामने आए थे और 28 मौतें भी हुईं थीं, जो अबतक की सबसे बड़ी वृद्धि है। इसके मुकाबले आज कोरोना के नए केस में कमी देखी गई।

अभी तक देश में कोविड-19 के 1,07,006 टेस्ट किए गए हैं। 136 सरकारी और 59 निजी लैबों को टेस्ट की अनुमति दी गई है।
 

तारीख संक्रमितों की संख्या रोजाना नए मरीज
25 मार्च 606 42
26 मार्च 694 88
27 मार्च 724 30
28 मार्च 918 194
29 मार्च 1024 106
30 मार्च 1251 227
31 मार्च 1397 146
01 अप्रैल 1834 437
02 अप्रैल 2069 235
03 अप्रैल 2547 478
04 अप्रैल 3072 525
05 अप्रैल 3577 505
06 अप्रैल 4281 704
07 अप्रैल 4789 508

आंकड़े: स्वास्थ्य मंत्रालय

इस रिपोर्ट से पता लगता है कि लॉकडाउन के पिछले 14 दिन के दौरान यानी 25 मार्च से 7 अप्रैल के बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4225 पहुंच गई। देश में औसतन एक दिन में लगभग 301 नए मामले सामने आए। मरीजों का विश्लेषण करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा कि कोरोना वायरस के पुरुषों में 76 प्रतिशत और महिलाओं में 24 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। 63 प्रतिशत मौत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की हुई हैं। 30 प्रतिशत मौत 40 से 60 आयु वर्ग के बीच और 7 प्रतिशत मौत 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों की हुई।

 

चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहे मरीज

covid-19: Day By Day Coronavirus patients updates and death numbers in India amid lockdown
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
लॉकडाउन के शुरुआती हफ्ते यानी 25 मार्च से 31 मार्च के बीच जहां कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 833 थी तो वही अगले सात दिन यानी 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच बढ़कर 3392 हो गई। अभी लॉकडाउन में एक हफ्ते का समय और शेष है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य मंत्रालय किस तरह कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम कर पाता है, क्योंकि 25 मार्च से शुरू हुए इस लॉकडाउन को आगे जारी रखना है या नहीं इसका फैसला भी सरकार को इसी सात दिन के भीतर करना है। इंटरनेशनल रिपोर्ट्स की माने तो किसी भी देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या वहां हो रहे टेस्ट पर भी निर्भर करती है।


कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देश
 

  1. अमेरिका- 378,289 मामले, 11,830 मौतें
  2. स्पेन- 140,511 मामले, 13,897 मौतें
  3. इटली- 132,547 मामले, 16,523 मौतें
  4. जर्मनी- 105,519 मामले, 1,854 मौतें
  5. फ्रांस- 98,984 मामले, 8,926 मौतें
  6. चीन- 82,718 मामले, 3,335 मौतें
  7. ईरान- 62,589 मामले, 3,872 मौतें
  8. यूनाइटेड किंगडम- 52,302 मामले, 5,385 मौतें
  9. तुर्की- 34,109 मामले, 725 मौतें
  10. स्विट्जरलैंड- 22,242 मामले, 787 मौतें
  11. बेल्जियम- 22,194 मामले, 2,035 मौतें
  12. नीदरलैंड- 19,703 मामले, 2,108 मौतें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed