फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Mobile Testing Booth: CM B.S. Yediyurappa launched mobile testing booth in Bengaluru

कर्नाटक : कोरोना की जांच के लिए सीएम येदियुरप्पा ने लॉन्च किया 'मोबाइल टेस्टिंग बूथ'

Thu, 16 Apr 2020 07:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Apr 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Mobile Testing Booth: CM B.S. Yediyurappa launched mobile testing booth in Bengaluru
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को बंगलूरू में 'कोरोना जांच वाहन' (मोबाइल कोरोना टेस्टिंग बूथ) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, कि शहर में भी जल्द ही और मोबाइल टेस्टिंग बूथ लगाए जाएंगे, जिससे उन लोगों की आसानी से जांच हो सके जिनमें कोरोना के लक्षण सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने घर पर अपने कार्यालय ले इस बूथ को लॉन्च किया। उन्होंने कहा, जल्द ही ऐसे और बूथ शहर के सभी वार्डों में काम करना शुरू कर देंगे। ये बूथ उन लोगों का सैंपल लेगा जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखेंगे या जिनके वायरस से संक्रमित होने की आशंका होगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर येदियुरप्पा के साथ प्राइमरी और सेकंडरी शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार, दक्षिण बंगलूरू के सांसद तेजस्वी सूर्या और मध्य बंगलूरू के सांसद पीसी मोहन भी मौजूद रहे। बता दें कि कर्नाटक में अभी तक कोरोना को कुल 315 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं वहीं, इससे राज्य में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed