फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19,coronavirus, Affected areas will be sealed after lockdown

Covid-19: लॉकडाउन के बाद सील होंगे प्रभावित इलाके, आर्थिक राजधानी मुंबई ने बढ़ाई चिंता

Tue, 07 Apr 2020 02:34 AM IST
संजीव कुमार झा हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Apr 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Covid 19,coronavirus, Affected areas will be sealed after lockdown
लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

लॉकडाउन खत्म होने के बाद देश के कई हिस्सों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ इससे मुक्ति मिलेगी। हालांकि कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों को एक खास अवधि तक पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इसके लिए हॉट स्पॉट की युद्धस्तर पर पहचान की जा रही है। दरअसल, एक अप्रैल के बाद लगातार बिगड़ रही स्थिति ने सरकार को चिंतित कर दिया है। इस महीने संक्रमित लोगों की संख्या प्रतिदिन 

विज्ञापन


250 से बढ़कर 600 के आंकड़े को पार कर गई। सरकार की मुख्य चिंता मुंबई को लेकर है जहां 26 नर्सों और 4 डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे अस्पताल को भी क्वारंटीन जोन घोषित कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि जहां फिलहाल भारत के अन्य हिस्सों में कोरोना दूसरे चरण में है, वहीं मुंबई में दूसरे-तीसरे चरण के बीच पहुंच गया है। यहीं सबसे ज्यादा सामुदायिक ट्रांसफर के मामले पाए गए हैं।

विज्ञापन

चार दर्जन जिलों में हालात ज्यादा गंभीर, यहां होगी सख्ती...

वर्तमान में देश के करीब 280 जिलों में कोरोना का कहर है। इनमें करीब चार दर्जन जिलों में हालात गंभीर हैं। सरकार 14 अप्रैल तक इन सभी जिलों की स्थिति पर नजर रखेगी। उन जिलों और इलाकों को चिह्नित किया जाएगा जहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे इलाकों को 15 अप्रैल से बफर जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कोरोना का फैलाव नहीं, उन्हें मिलेगी मुक्ति...

जिन इलाकों में कोरोना की पहुंच नहीं हुई है, उन इलाकों को लॉकडाउन से पूरी तरह से मुक्ति मिलेगी। हालांकि इन इलाकों का सपंर्क संक्रमण वाले इलाकों से किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed