India Coronavirus Cases: कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 66 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 55722 नए मामले
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को कोरोना के 55,722 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जो पिछले पांच दिनों में संक्रमितों की सबसे कम संख्या है। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 75 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 66 लाख को पार कर गई है। दूसरी तरफ, कोरोना से एक दिन में 579 लोगों की मौत हुई है, जो इस महीने सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,722 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 579 लोगों की वायरस से मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से अब तक कुल 75,50,273 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,72,055 है, जो लगातार गिर रही है। लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या आठ लाख से कम रही है। दूसरी तरफ, अब तक 1,14,610 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
India crosses 75-lakhs marks with 55,722 new #COVID19 cases and 579 deaths in last 24 hours
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases - 75,50,273
Active cases - 7,72,055 (dip by 11,256 since y'day)
Cured/discharged/migrated - 66,63,608 (rise by 66,399 since y'day)
Deaths - 1,14,610 (rise by 579 since y'day) pic.twitter.com/oJC9xg6D0w — ANI (@ANI) October 19, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है और वर्तमान में यह कोरोना के कुल मामलों का 10.45 फीसदी है। मंत्रालय ने कहा, 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20 हजार से कम सक्रिय मामले हैं।
इसने कहा, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20 हजार से अधिक और 50 हजार से कम सक्रिय मामले हैं, जबकि तीन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 50 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं। वहीं, कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 66,63,608 हो गई है।
सक्रिय मामलों और उबरने वाले मरीजों की संख्या में अंतर बढ़कर 58,91,553 हो गया है। इस तरह देश में कोरोना रिकवरी रेट 88.25 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रविवार को रिपोर्ट किए गए रिकवर मामलों में से 79 फीसदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित थे। महाराष्ट्र में 14,000 से अधिक मरीज कोरोना से उबरे, जो सबसे अधिक था। मंत्रालय ने बताया है कि महाराष्ट्र में लगातार नए मामलों में 10 हजार से अधिक की वृद्धि हो रही है, इसके बाद केरल में हर रोज 9 हजार नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।