फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 cases rise in country union health ministry latest data total count mansukh mandaviya inspect mockdri

Covid-19: देश में सक्रिय मामले बढ़कर 35 हजार के पार, जानिए किस राज्य में मिले कितने नए मरीज?

Mon, 10 Apr 2023 11:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज देशभर में कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की जा रही है। यह मॉकड्रिल 10 और 11 अप्रैल को सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में होगी।

विज्ञापन
covid 19 cases rise in country union health ministry latest data total count mansukh mandaviya inspect mockdri
देश में बढ़े कोरोना वायरस के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 5880 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित कुल मरीज बढ़कर 35,199 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज देशभर में कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की जा रही है। यह मॉकड्रिल 10 और 11 अप्रैल को सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में होगी। खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को एम्स झज्जर में इस मॉकड्रिल का निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली में मिले 699 नए मरीज
राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 699 नए मामले सामने आए हैं और पॉजिटिविटी दर 21.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत भी हुई है। हालांकि मरने वाले मरीजों में से सिर्फ एक की मौत का कारण कोरोना संक्रमण रहा। दिल्ली सरकार फिर से मास्क को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। हरियाणा में सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन
 

विभिन्न राज्यों में ये रहा बीते 24 घंटे का आंकड़ा
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में हिमाचल में कोरोना के 137 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1764 हो गई है। 


ये भी पढ़ें- पाबंदियां शुरू : कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ देशभर में हो रहीं मॉकड्रिल, स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश जारी

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 165 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 651 हो गए हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 246 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर 788 हो गए हैं। अकेले मुंबई में 211 नए मरीज मिले हैं और यह लगातार छठा दिन है, जब मुंबई में 200 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। पुणे में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 14 प्रतिशत दर्ज की गई है। पुणे के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सावधानी बरती जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed