फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 cases news updates Maharashtra reports 129 fresh corona cases JN.1 variant infected people

COVID-19 Cases: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड के 129 नए मामले दर्ज, नौ राज्यों तक पहुंचा जेएन.1

Sat, 30 Dec 2023 01:35 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Dec 2023 01:35 AM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भारत में 28 दिसंबर तक कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 के कुल 145 मामले दर्ज किए गए हैं। ये नमूने 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2023 के बीच एकत्र किए गए थे। जेएन.1 वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं।

विज्ञापन
COVID-19 cases news updates Maharashtra reports 129 fresh corona cases JN.1 variant infected people
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 129 नए मामले सामने आए। जबकि JN.1 वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 10 बनी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 80,23,487 कोविड संक्रमितों को पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 98.18 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस साल (1 जनवरी, 2023) से महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण से 137 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 70.80 प्रतिशत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति हैं। 84 प्रतिशत मृतकों को अन्य बीमारियां थीं, जबकि 16 प्रतिशत को कोई अन्य बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन


नागपुर शहर में कोरोना के 11 नए मामले
नागपुर शहर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 11 मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। नागपुर नगर निगम ने एक बयान में कहा कि वर्तमान में कोविड से संक्रमित केवल चार मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य मरीज घर पर पृथक-वास में हैं। बयान में कहा गया है कि निगम के अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल ने कोरोना वायरस स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से नए जेएन.1 उप-स्वरूप के मद्देनजर परीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए। गोयल ने एहतियात के तौर पर ऑक्सीजन बेड और आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में जेएन.1 के कुल 145 मामले दर्ज
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भारत में 28 दिसंबर तक कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 के कुल 145 मामले दर्ज किए गए हैं। ये नमूने 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2023 के बीच एकत्र किए गए थे। जेएन.1 वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केरल में JN.1 उप-स्वरूप के अब तक 41 मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश घर में पृथकवास में हैं। कोविड के जेएन.1 उप-स्वरूप को लेकर केंद्र और राज्य सरकार सतर्क है। नए साल के जश्न को देखते हुए कड़ी नजर रखी जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में शुक्रवार को 24 घंटे में कोविड के 797 नए मामले दर्ज किए गए। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 4,000 है। 


नौ राज्यों तक पहुंचा जेएन.1
तीन सप्ताह में कोरोना का नया उप स्वरूप जेएन.1 नौ राज्यों तक पहुंच गया है। इससे संक्रमितों की संख्या भी 17 से बढ़कर 162 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में 797 लोग संक्रमित मिले हैं,यह 225 दिनों में सर्वाधिक है। इस बीच 798 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया है। शुक्रवार को इन्साकॉग ने पहली बार आधिकारिक तौर पर संक्रमण के मामलों में आए उछाल के लिए जेएन.1 को जिम्मेदार बताया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में इन्साकॉग ने बताया कि 162 में से केरल में सर्वाधिक 83 में जेएन.1 की पुष्टि हुई है। वहीं दिल्ली में एक, गोवा में 18, गुजरात में 34, कर्नाटक में आठ, महाराष्ट्र में सात, राजस्थान में पांच, तमिलनाडु में चार और तेलंगाना में दो मरीज आए हैं। गुजरात के 34 में से 22 जेएन.1 से संक्रमित पाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed