{"_id":"5fbc88083c4e1a1c591d14c2","slug":"covid-19-cases-latest-news-update-today-cases-in-india-37975-new-infections-reporetd-in-last-24-hours-480-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 37975 संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 37975 संक्रमित
Tue, 24 Nov 2020 10:50 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 37,975 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि सोमवार को संक्रमण के 44,059 नए मामले सामने आए थे। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86 लाख के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 37,975 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 480 रही है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,77,841 हो गई है।
विज्ञापन
With 37,975 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 91,77,841.
विज्ञापन विज्ञापन
With 480 new deaths, toll mounts to 1,34,218 . Total active cases at 4,38,667
Total discharged cases at 86,04,955 with 42,314 new discharges in last 24 hrs pic.twitter.com/UNAxgzcGE5 — ANI (@ANI) November 24, 2020
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86,04,955 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 42,314 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,38,667 है। वहीं, इस खतरनाक वायरस के चलते अब तक देश में 1,34,218 मरीजों ने जान गंवाई है।