फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 cases in Maharashtra again breached the 5000 mark on Wednesday in five days

खतरा: महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगे कोरोना के नए मामले, पांच दिन में पांच हजार पॉजिटिव मरीज मिलने से तीसरी लहर की बढ़ी चिंता

Thu, 26 Aug 2021 08:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 08:57 AM IST
सार

डेल्टा प्लस वैरिएंट की चिंता के बीच महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पांच दिन के भीतर कोरोना केस पांच हजार की संख्या को पार कर गया है।  राज्य में बुधवार को 5,031 नए मामले आने के बाद तीसरी लहर की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Covid-19 cases in Maharashtra again breached the 5000 mark on Wednesday in five days
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देशभर में डेल्टा प्लस वैरिएंट की चिंता के बीच महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पांच दिन के भीतर कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। राज्य में बुधवार (25 अगस्त) को 5,031 नए मामले सामने आए और 216 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 21 अगस्त तक संक्रमितों की संख्या पांच हजार से कम आ रही थी।  17 अगस्त को राज्य में संक्रमण के 4,355 नए मामले सामने आए थे और 119 लोगों की मौत हुई थी। मामलों में लगातार आ रही कमी से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन फिर से कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।  महाराष्ट्र में अब 50,183 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी मीडिया से बात करते हुए मुंबई स्थित मसीना अस्पताल के निदेशक डॉ सत्येंद्र नाथ मेहरा ने कहा कि लोग धीरे-धीरे कोविड-उपयुक्त व्यवहार को छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आप देख सकते हैं कि कुछ समय पहले तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था, लेकिन अब लोग इसे भी भूल रहे हैं और मास्क पहनने और सावधानी बरतने के मामले में भी लोग लापरवाह हो गए हैं। इसके अलावा डेल्टा प्लस वायरस के मामले भी बढ़ रहे हैं। अगर यह जारी रहा, तो हमें तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


मुंबई में 342 नए मामले
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 342 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई में 15,956 सक्रिय मरीज हैं। आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 6,437,680  है, जबकि अब मरने वालों की कुल संख्या 136,571 हो गई है। महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा सबसे अधिक पुणे का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed