फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Cases in India: India's daily Covid tally falls marginally to 11,692 in 24 hours

Corona Update: भारत में कोरोना के नए मामलों में गिरावट; बीते 24 घंटे में आए 11692 केस, 28 संक्रमितों की जान गई

Fri, 21 Apr 2023 10:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 10:57 AM IST
सार

Covid 19 Cases in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 66 हजार 170 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में या घर पर अपना इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
Covid 19 Cases in India: India's daily Covid tally falls marginally to 11,692 in 24 hours
देश में छह दिन में आए 61 हजार से ज्यादा केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में लगातार दो दिन नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी। हालांकि आज सात फीसदी की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 11 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुरुवार को यह संख्या 12 हजार से अधिक थी। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 66 हजार 170 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन

 

कल हुई थीं सबसे ज्यादा मौतें

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि 24 घंटे में 11,692 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4.48 करोड़ दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 28 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में सात महीने में सबसे ज्यादा मौतें (40) गुरुवार को हुई थीं। वहीं, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,72,256 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।


स्थिती नियंत्रण में

दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। दिल्ली में भी रोजाना एक हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में भले ही इजाफा हो रहा हो, लेकिन स्थिति अभी कंट्रोल में है। बस लोगों को कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना की वजह से हो रही मौत में से कुछ की मौत की प्राइमरी वजह कोरोना बताया जा रहा है। हालांकि, इसके बाद भी एक्सपर्ट का कहना है कि यह बहुत रेयर है। हेल्दी इंसान में इस बार कोरोना खतरनाक नहीं हो रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed