फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 7 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: लॉकडाउन नहीं होता तो चार लाख होते संक्रमित, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...

Thu, 07 May 2020 09:56 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 07 May 2020 09:56 PM IST
सार

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 3561 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,952 हो गई है, जिनमें 35,902 सक्रिय हैं, 15,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है और विदेश में फंसे भारतीयों को लाने की शुरुआत आज से हो गई। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 7 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जून-जुलाई में चरम पर पहुंच सकते हैं कोरोना वायरस के मामले

विज्ञापन

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि जून-जुलाई में कोरोना वायरस के मामले चरम पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखते हुए और जिस तरह से भारत में कोरोना के मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है, जून-जुलाई में महामारी अपने चरम पर होगी।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

1.60 लाख प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए अब तक चलाई गईं 163 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने गुरुवार को कहा कि उसने 1 मई से अब तक 163 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दावा किया गया है कि इस दौरान लॉकडाउन में फंसे 1.60 लाख प्रवासी मजदूरों ने इन ट्रेनों में यात्रा की है।रेलवे ने बताया कि उसने बुधवार को 56 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं। वहीं,  गुरुवार को 14 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। कुल मिलाकर अब तक 163 ऐसी ट्रेनें प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

ब्रिटेन और सिंगापुर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, जानिए क्या हैं शर्तें

एयर इंडिया ने अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। वंदे भारत मिशन के तहत भारत से इन देशों के लिए 8 से 14 मई तक उड़ानें संचालित की जाएंगी। एयर इंडिया के मुताबिक, वे लोग टिकट बुक कर सकते हैं जो इन देशों में जाने की शर्तों को पूरा करते हैं।
पढ़ें पूरी खबर

देश में लॉकडाउन नहीं होता तो चार लाख होते संक्रमित

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52,000 के आंकड़े को पार कर चुकी है और 15 सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन करना पड़ा है, हालांकि लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ी ही है लेकिन यदि लॉकडाउन नहीं होता तो क्या होता? इसके बारे में सोचने की जरूरत है।
पढ़ें पूरी खबर

मालदीव में फंसे भारतीयों को लाने के लिए माले पोर्ट में दाखिल हुआ आईएनएस जलाश्व

कोरोना वायरस संकट के बीच विदेशों में फंसे भारतीयों की देश वापसी के लिए भारत सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। संकट के समय मालदीव में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए नौसेना ने समुद्र सेतु ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके तहत नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व गुरुवार को माले बंदरगाह के अंदर दाखिल हो गया। मालदीव उच्चायोग ने इस बात की जानकारी दी है।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed