{"_id":"5eb3fb4b8ebc3e9037300b02","slug":"163-shramik-special-trains-run-so-far-for-the-return-of-1-60-lakh-migrant-workers-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.60 लाख प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए अब तक चलाई गईं 163 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
1.60 लाख प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए अब तक चलाई गईं 163 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
Thu, 07 May 2020 05:42 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 07 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने गुरुवार को कहा कि उसने 1 मई से अब तक 163 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दावा किया गया है कि इस दौरान लॉकडाउन में फंसे 1.60 लाख प्रवासी मजदूरों ने इन ट्रेनों में यात्रा की है।
विज्ञापन
रेलवे ने बताया कि उसने बुधवार को 56 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं। वहीं, गुरुवार को 14 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। कुल मिलाकर अब तक 163 ऐसी ट्रेनें प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई हैं।
विज्ञापन
रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम दिन के अंत तक कुछ और ट्रेनें चलाने की योजना बना रहे हैं।"
बुधवार रात तक रेलवे ने इस तरह की 149 ट्रेनें चलाई थीं।
बता दें कि हर विशेष ट्रेन में 24 कोच हैं। हर कोच में 72 सीटें हैं। लेकिन राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर की तरफ से एक कोच में केवल 54 लोगों को ही बैठाया जा रहा है। यह फैसला सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके तहत किसी भी यात्री को मिडिल बर्थ नहीं दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे ने देश के कई हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस उनके घरों की ओर ले जाने के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की शुरुआत की। इस दौरान विपक्षी दलों ने सरकार पर ट्रेन यात्रा के लिए मजदूरों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया।
हालांकि, सरकार की तरफ से बताया गया कि 85 प्रतिशत किराया रेलवे की तरफ से वहन किया जा रहा है और शेष 15 प्रतिशत राज्य सरकार की तरफ से वहन किया जा रहा है, जिसके अनुरोध पर एक ट्रेन चलाई जा रही है।