{"_id":"5e8c94828ebc3e6fab41218d","slug":"covid-19-bulletin-7-april-2020-all-updates-and-big-5-news-of-the-days-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin: केंद्र से राज्यों की लॉकडाउन बढ़ाने की अपील सहित कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin: केंद्र से राज्यों की लॉकडाउन बढ़ाने की अपील सहित कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Tue, 07 Apr 2020 08:26 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:26 PM IST
सार
भारत में कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में 4789 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 352 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही इस खतरनाक वायरस से अब तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी सात अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को आठ दिन में पहली बार घटी नए मरीजों की संख्या
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस को लेकर सोमवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। सोमवार यानी आठ अप्रैल को आठ दिन में पहली बार कोरोना के नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते आठ दिन में सोमवार को पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी देखी गई।
पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
एक कोरोना मरीज 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के हालिया अध्ययन से पता चलता है कि एक कोरोना मरीज लॉकडाउन आदेशों या सामाजिक दूरी का पालन का नहीं करता है, तो वह रोगी 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
केंद्र सरकार से राज्यों ने की लॉकडाउन बढ़ाने की अपील
पूरे देश में 24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। हालांकि जिस तेजी से भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए सभी राज्य सरकारों और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दें। केंद्र सरकार ने इस बारे में सोचना शुरू कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक रद्द की तीन निजी ट्रेनों की सेवाएं
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक अपनी तीन निजी ट्रेन सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है। वर्तमान समय में आईआरसीटीसी देश में तीन निजी ट्रेनों का संचालन करती है। इस फैसले के बाद इन तीनों ट्रेनों को 30 अप्रैल तक निलंबित किया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का निर्यात करेगा भारत
कोरोना वायरस के मरीजों के लिए कारगर मानी जा रही मलेरिया रोधक दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस दवा पर लगे निर्यात से आंशिक तौर पर प्रतिबंध हटा दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार सरकार ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन और पैरासिटामॉल दवाओं के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को आंशिक तौर से हटा दिया है।
पढ़ें पूरी खबर