फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh West Bengal

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर एक व्यक्ति 30 दिन में 406 लोगों को कर सकता है संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्रालय

Tue, 07 Apr 2020 04:20 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 07 Apr 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh West Bengal
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 354 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 4421 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सचिव ने बताया कि सोमवार से अब तक इस वायरस के चलते आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 326 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक रोगी 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है
एक व्यक्ति द्वारा कितने लोगों को संक्रमित किया जा सकता है इस सवाल पर सचिव ने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के हालिया अध्ययन से पता चलता है कि एक कोरोना मरीज लॉकडाउन आदेशों या सामाजिक दूरी का पालन का नहीं करता है, तो वह रोगी 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

उन्होंने बताया कि अगर वही व्यक्ति सरकार द्वारा सुझाए गए दिशानिर्देशों का 75 फीसदी भी पालन करता है तो वह ज्यादा से ज्यादा औसतन 2.5 लोगों को संक्रमित कर सकता है। सचिव ने बताया कि अगर हम ऑर-नॉट को 2.5 मानते हैं, तो एक पॉजिटिव व्यक्ति जो लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करें तो वह 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

अग्रवाल ने बताया कि लेकिन अगर सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के उपायों को 75 फीसदी तक भी कम कर दिया जाता है तो वह केवल 2.5 लोगों को संक्रमित करने में सक्षम होगा।

बता दें कि ऑर-नॉट या आर0 किसी भी बीमारी के संक्रमण की दर को चित्रित करने के लिए एक माप है। यह एक महामारी विज्ञान शब्द है जो वायरस की प्रजनन संख्या का वर्णन करता है। अग्रवाल ने कहा कि वैज्ञानिक निकाय आईसीएमआर द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार कोरोना वायरस के लिए आर-नॉट 1.4 और 1.5 के बीच है।

कोरोना नियंत्रण के लिए प्रौद्योगिकी का लिया जा रहा सहयोग
अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पुणे, भोपाल और सूरत सहित अन्य शहरों में प्रौद्योगिकी आधारित नई सेवाओं का भी कोरोना नियंत्रण अभियान में प्रभावी सहयोग लिया जा रहा है। इसकी मदद से स्मार्ट सिटी से जुड़े इलाकों में संक्रमण पर निगरानी, रियल टाइम सिस्टम से एंबुलेंस सेवा का संचालन और आईटी प्रौद्योगिकी पर आधारित सूचनाओं के आदान-प्रदान से काफी मदद मिल रही है। 

अग्रवाल ने बताया कि सरकार कलस्टर नियंत्रण और प्रकोप के प्रबंधन के लिए एक रणनीति अपना रही है। यह रणनीति सकारात्मक परिणाम ला रही है, विशेष रूप से आगरा, गौतम बुद्ध नगर, पठानमथिट्टा, भीलवाड़ा और पूर्वी दिल्ली जैसे इलाकों में। 

 रेलवे ने 2,500 डिब्बों में 40,000 अलगाव बेड तैयार किया
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि भारतीय रेलवे ने 2,500 डिब्बों में 40,000 अलगाव बेड तैयार किए हैं। वे प्रतिदिन 375 अलगाव बेड बना रहे हैं और यह देश भर में 133 स्थानों पर चल रहा है।



लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया
अग्रवाल ने देश में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर हो रही चर्चाओं को खारिज कर दिया और कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, इसलिए कृप्या कर कोई भी आंकलन न करें।

गृह मंत्री ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
संवाददता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की स्थिति संतोषजनक है। गृह मंत्री ने आवश्यक वस्तुओं और लॉकडाउन उपायों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उचित उपाय करने और जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अब तक 1,07,006 लोगों की कोरोना जांच हुई
संवाददाता सम्मेलन में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि अब तक 1,07,006 परीक्षण किए जा चुके हैं। 11,795 परीक्षण कल तक किए गए थे, जिसमें 2,530 निजी प्रयोगशालाओं में किए गए थे। वर्तमान में, 136 सरकारी प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं और 59 निजी प्रयोगशालाओं को अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed