{"_id":"5e8b4be28ebc3e6f9507bf8f","slug":"covid-19-bulletin-6-april-2020-all-updates-and-big-5-news-of-the-days-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin: मुंबई के अस्पताल में नर्सों के संक्रमण सहित कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin: मुंबई के अस्पताल में नर्सों के संक्रमण सहित कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Mon, 06 Apr 2020 09:03 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:03 PM IST
सार
कोरोना वायरस महामारी का भारत में कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हो गई है। इनमें से 3851 सक्रिय मामले हैं, 318 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही इस जानलेवा वायरस से अब तक 111 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी पांच अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
विस्तार
आठ अप्रैल तक मिलेगी 2.5 लाख जांच किट
विज्ञापन
आईसीएमआर के डॉ. रमन गंगाखेड़कर ने बताया कि कोविड-19 की जांच करने के लिए दिए गए ऑर्डर में से 8 अप्रैल को 2.5 लाख जांच किट मिल जाएंगी। समझा जा रहा है कि जांच किट के आने के बाद कोविड-19 की जांच में तेजी आएगी।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुंबई के एक अस्पताल की 26 नर्स और 3 डॉक्टर संक्रमित
मुंबई में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। यहां के एक अस्पताल की 26 नर्स और तीन डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे वॉकहार्ट अस्पताल को ही कॉन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां से न तो किसी को बाहर जाने और न ही किसी को अंदर आने की अनुमति है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
रेलवे ने कोरोना के लिए अलग वार्ड में तब्दील किए 2500 डिब्बे
पूरे देश में संकट का सबब बने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 5,000 डिब्बों को पृथक वार्ड बनाने की मुहिम के प्रथम चरण में रेलवे ने 2,500 डिब्बों को पृथक वार्ड में तब्दील कर दिया है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि 2,500 डिब्बों को पृथक वार्ड बनाने के बाद अब 40,000 बिस्तर (बेड) इस्तेमाल के लिए तैयार हैं।
पढ़ें पूरी खबर
देशभर में लागू हो सकता है भीलवाड़ा मॉडल
राजस्थान का भीलवाड़ा जिला पिछले महीने कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। यहां के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उस अस्पताल के कई स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव हो गए थे लेकिन समय रहते सरकार ने इसे काबू में कर लिया।
पढ़ें पूरी खबर
लॉकडाउन की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों से की वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मंत्रियों के नेतृत्व और सक्रियता की सराहना की और कहा कि उनके द्वारा लगातार उपलब्ध कराया गया फीडबैक कोरोना से निपटने की रणनीति बनाने में प्रभावी साबित हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर