{"_id":"5e8b003c8ebc3e78dc777b97","slug":"railway-converted-2500-coaches-in-to-separate-wards-to-tackle-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से निपटने के लिए रेलवे ने अलग वार्ड में तब्दील किए 2500 डिब्बे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस से निपटने के लिए रेलवे ने अलग वार्ड में तब्दील किए 2500 डिब्बे
Mon, 06 Apr 2020 03:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में संकट का सबब बने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 5,000 डिब्बों को पृथक वार्ड बनाने की मुहिम के प्रथम चरण में रेलवे ने 2,500 डिब्बों को पृथक वार्ड में तब्दील कर दिया है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि 2,500 डिब्बों को पृथक वार्ड बनाने के बाद अब 40,000 बिस्तर (बेड) इस्तेमाल के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने कहा, ‘प्रोटोटाइप को स्वीकृति मिलते ही जोनल रेलवे द्वारा इन्हें पृथक वार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। भारतीय रेलवे प्रतिदिन औसतन करीब 375 डिब्बों को पृथक वार्ड में तब्दील कर रहा है। देश में 133 स्थानों पर यह काम जारी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
डिब्बों में चिकित्सीय परामर्श के अनुसार सभी चीजें उपलब्ध हैं। आवश्यकताओं और मानदंडों के अनुसार सर्वोत्तम संभव प्रवास और चिकित्सा पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।’ रेलवे कहा कि इन पृथक वार्ड को स्वास्थ्य मंत्रालय आपात स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए तैयार करा रहा है।