फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 Bulletin: 28 March 2020 Five Big Updates Of The Day

Covid 19 Bulletin: 28 मार्च 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 28 Mar 2020 07:49 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 28 Mar 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 Bulletin: 28 March 2020 Five Big Updates Of The Day
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो गई है। जबकि अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 150 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केरल में छह, महाराष्ट्र में 8 तो राजस्थान में चार नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में भी पांच नए मामले सामने आए हैं। केरल में कोरोना से पहली मौत हुई है। देश में पहला मामला केरल से ही आया था। पीएम मोदी ने राहत कोष का का गठन किया है, जिसमें कोई भी दान कर सकता है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी आज की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया राहत कोष का गठन, आप ऐसे कर सकते हैं दान
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और संक्रमितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि में राहत' (पीएम- केयर्स) कोष का गठन किया  है। 
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी का निर्देश- प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी मुहैया कराएं टोल ऑपरेटर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और दूसरी जरूरी मदद मुहैया कराएं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

नोएडा: किराएदारों से इस महीने मांगा किराया तो होगी एक साल की जेल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा से हो रहे पलायन को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सभी मकान मालिकों के लिए आदेश जारी किया है कि कोई भी मकान मालिक अगले एक महीने तक किसी किराएदार से किराया नहीं मांगेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

नीतीश बोले- लोगों को स्पेशल बसों से भेजना गलत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजदूरों के लिए की गई बसों की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बस से लोगों को भेजना एक गलत कदम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

कोरोना वायरस: केरल में पहली मौत, 176 संक्रमित मामले
देश में सबसे पहले कोरोना वायरस ने केरल में दस्तक दी थी। शुरुआत में यहां तीन मरीज सामने आए थे जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन हाल के दिनों में एक बार फिर केरल कोरोना वायरस से संक्रमित राज्यों में देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed