फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 22 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: 20 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 22 Apr 2020 09:53 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 22 Apr 2020 09:53 PM IST
सार

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संक्रमण का दंश पूरा देश झेल रहा है। इस वायरस के कारण देश की रफ्तार थम सी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में इस वायरस ने 1486 लोगों को अपनी चपेट में लिया है और 49 लोगों की इससे मौत हुई है। भारत में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है। अबतक कुल 20,471 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 652 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 22 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को होगी सात साल की सजा

विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दी। इसमें उनके खिलाफ हिंसा को संज्ञेय और गैर जमानती अपराध बनाया गया है। आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में जानकारी दी। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कोविड-19 के रोकथाम के लिए सरकार ने जारी किया 15000 करोड़ रुपये का पैकेज 
कोरोना वायरस महामारी को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में 'भारत कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज' के लिए 15,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर


हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा से मरीजों को नहीं हो रहा फायदा
कोरोना वायरस से संक्रमित के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का इस्तेमाल देश-दुनिया में हो रहा है लेकिन इसी बीच एक शोध से यह बात सामने आई है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से फायदे की बजाय नुकसान हो रहा है। यहां तक जिन मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी गई है उनकी मृत्यु दर अधिक है।  
पढ़ें पूरी खबर

सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास जिसका नाम 'वर्षा बंगला' है, वहां तैनात महिला अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 
पढ़ें पूरी खबर

बिल गेट्स ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए जा रहे कदमों को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने उनकी सराहना की है। बिल गेट्स ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि मुझे खुशी है कि आपकी सरकार कोविड-19 से निपटने में अपनी असाधारण डिजिटल क्षमताओं का पूरी तरह से उपयोग कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed